
अर्जेंटीना फीफा विश्वकप के फाइनल में पहुंच चुकी है। खिताबी मुकाबला 20 तारीख को स्पेन से है। लेकिन अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फाइनल जीत सकती है या नहीं के सवाल से ज्यादा बड़ा सवाल यह रहेगा कि क्या लियोनेल मेस्सी गोल्डन बूट जीत सकते हैं या नहीं।
लियोनेल मेस्सी के टूर्नामेंट में 8 गोल है। यह विश्वकप उनका सबसे सफलतम आंकड़ा है। लियोनेल मेस्सी सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ एक भी गोल करने में सफल नहीं रहे थे। लेकिन उन्होंने 2 असिस्ट किए जिससे वह एमबाप्पे के बिल्कुल बराबर आकर खड़े हो गए। उनको फाइनल में गोल या असिस्ट करना पड़ेगा। तब जाकर उनके पास गोल्डन बूट आ पाएगा।
अगर वह फाइनल में असिस्ट भी नहीं कर पाते और गोल भी नहीं कर पाते तो फिर गोल़्डन बूट एमबाप्पे के खाते में आ जाएगा क्योंकि एमबाप्पे ने मेस्सी से 2 मैच कम खेले हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच विश्व कप करियर में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड बनाने के लिए भी रोचक जंग चली। मेस्सी ने अभी तक सभी विश्व कप में कुल मिलाकर 21 गोल किए हैं जबकि एमबाप्पे के नाम पर 20 गोल दर्ज हैं।
The adidas Golden Boot heading into the final round of fixtures #FIFAWorldCup pic.twitter.com/HeIJwK9nR4
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) July 15, 2026
मौजूदा टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में इन दोनों के बाद नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड का नंबर आता है जिन्होंने सात गोल किए हैं लेकिन उनकी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।इसके अलावा इंग्लैंड के जूड बेलिंगहम और हैरी केन ने भी छह-छह गोल किए हैं। फ्रांस के औस्मान डेम्बेले ने पांच गोल किए हैं। फाइनल खेलने वाली स्पेन के मिकेल ओयार्ज़ाबल ने चार गोल किए हैं। उनका फाइनल में मेस्सी से पार जाना मुश्किल लगता है। ना केवल उनको 5 गोल करने हैं पर मेस्सी को भी एक भी गोल करने से रोकना है।

