
सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस ने आम लोगों के नाम एक खुली चिट्ठी लिखी। इसमें कहा गया है कि आपकी आवाज आपका हक है और आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज। वर्दी के पीछ भी इनसान है। उसका भी परिवार है। फर्क यूनिफॉर्म का, इंसानियत का नहीं। ALSO READ: CJP प्रोटेस्ट से पहले राजधानी में सुरक्षा सख्त, दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद्द, 57 मेट्रो स्टेशन भी बंद!
सोशल मीडिया पर पोस्टकार्ड नुमा ग्राफिक्स पर दिल्ली पुलिस की ओर से लिखा गया- प्रिय नागरिक, आपकी आवाज आपका हक है, और आपकी सुरक्षा हमारा फर्ज। वर्दी के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार है, अपने लोग हैं फर्क सिर्फ वर्दी का है, इंसानियत का नहीं। विथ केयर, दिल्ली पुलिस। दिल्ली पुलिस ने जो पोस्टकार्ड पोस्ट किया है उसमें टिकट के तौर पर जंतर मंतर लगा है। इसमें पीछे इंडिया गेट दिख रहा है।
An Open Letter to Every Citizen Because beyond every uniform, every opinion and every disagreement, we’re all human first. @LtGovDelhi #WorldPostDay #DPUpdates https://t.co/3C3UGdm6pF
— Delhi Police (@DelhiPolice) October 9, 2026
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। प्रदर्शन को देखते हुए शहर के कई मेट्रो स्टेशन को बंद करने की सिफारिश की गई है। 20 हजार से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को राजधानी में तैनात किया है। ALSO READ: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर रोक: जंतर-मंतर पर मार्च की अनुमति नहीं, शहर में धारा 163 लागू
इस बीच सीजेपी के अभिजीत दिपके ने स्पष्ट कहा कि 10 अक्टूबर को प्रदर्शन होकर रहेगा। AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में 10 अक्टूबर को ECI के खिलाफ होने वाले विरोध प्रदर्शन पर कहा, मैं देश के लोगों से अपील करता हूं कि वे जंतर-मंतर जाएं और ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल हों। मैं भी अपने परिवार के साथ वहां जाऊंगा।


