Encube Ethicals IPO को SEBI से मिली मंजूरी, ₹3000 करोड़ जुटाने की तैयारी

फार्मास्युटिकल कंपनी ‘एनक्यूब एथिकल्स’ (Encube Ethicals) अपना IPO ला रही है। कंपनी इसके जरिए 3,000 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। IPO के लिए कंपनी को कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI से मंजूरी मिल गई है। कंपनी में क्वाड्रिया कैपिटल का भी पैसा लगा है। कंपनी ने 1 अगस्त, 2026 को SEBI के पास अपना ड्राफ्ट ऑफर डॉक्युमेंट जमा किया था। SEBI ने 4 नवंबर को अपनी मंजूरी दी।

एनक्यूब एथिकल्स अब रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज (RoC) के पास ‘रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस’ (RHP) जमा करके अपने IPO की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकती है। इसके बाद, कंपनी अगले 12 महीनों के अंदर अपना पब्लिक इश्यू लॉन्च कर सकती है। कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

यह IPO ‘ऑफर फॉर सेल’ (OFS) के रूप में होगा। इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। OFS के तहत कंपनी के प्रमोटर 2,000 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचेंगे। क्वाड्रिया कैपिटल द्वारा मैनेज्ड ‘फ्रंटियर इनवेस्टमेंट होल्डिंग्स’ 1,000 करोड़ रुपये के शेयर बेचेगी। एनक्यूब एथिकल्स में फ्रंटियर इनवेस्टमेंट होल्डिंग्स की 15.02 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

गोवा और इंदौर में 2 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

मेहुल मधुसूदन शाह द्वारा प्रमोटेड एनक्यूब एथिकल्स की गोवा और इंदौर में 2 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट हैं। कंपनी के 3 मुख्य बिजनेस वर्टिकल हैं: ग्लोबल जेनेरिक्स, ग्लोबल कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑर्गेनाइजेशन (CDMO), और इंडिया ब्रांडेड फॉर्मूलेशंस। मार्च 2026 तक, कंपनी की कुल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 15,624 मीट्रिक टन थी। IPO के लिए JM फाइनेंशियल, एक्सिस कैपिटल और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी, मर्चेंट बैंकर हैं।

Razorpay IPO: SEBI से आईपीओ लाने की मिली मंजूरी, $500 करोड़ का हो सकता है वैल्यूएशन

इन कंपनियों के IPO को भी मंजूरी

SEBI ने एनक्यूब एथिकल्स के अलावा और 3 कंपनियों के पब्लिक इश्यू को भी मंजूरी दे दी है। इन 3 कंपनियों में सागर डिफेंस इंजीनियरिंग, अर्जुन ज्वेलर्स और IIFL फाइनेंस शामिल हैं। सागर डिफेंस इंजीनियरिंग ने कॉन्फिडेंशियल रूट से IPO का ड्राफ्ट जमा किया था। IPO का साइज 3,000 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। अर्जुन ज्वेलर्स के IPO में 200 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। वहीं, IIFL फाइनेंस के IPO में 3.55 करोड़ तक नए शेयर जारी किए जाएंगे, साथ ही मौजूदा शेयरधारक 30 लाख तक शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे। इन कंपनियों के भी शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।