दतिया से टिकट कटने के बाद छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, कहा पार्टी फोरम पर रखूंगा बात, समर्थकों से भी की अपील

भोपाल। बीजेपी के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटने और उसके बाद उनके समर्थकों के जमकर बवाल के बाद अब पहली बार नरोत्तम मिश्रा का रिएक्शन सामने आया है। डबरा में मीडिया से बात करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह पार्टी का निर्णय है। वहीं उन्होंने दतिया में कार्यकर्ताओं के सड़क जाम और आत्मदाह की कोशिश की घटनाओं पर कहा कि मैं सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन करूंगा कि सोशल मीडिया पर पार्टी कार्यकर्ताओं के पेट्रोल और मिट्टी का तेल डालते हुए जो वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाए गए, वह ऐसा कोई काम नहीं करें और न मार्ग अवरूद्ध करें, पार्टी फोरम पर अपने तरीके से अपनी बात रखी जाती है इस तरह से व्यक्त नहीं की जाती है।

ALSO READ: दतिया में बीजेपी ने क्यों काटा नरोत्तम मिश्रा का टिकट, बवाल कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस का लाठीचार्ज, टियर गैस का प्रयोग

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद दतिया में उनके समर्थकों का शुक्रवार शाम से जबरदस्त हंगामा जारी है। गुस्साएं भाजपा कार्यकर्ताओं पुलिस पर पथराव कर दिया और पुलिस को कार्यकर्ताओं को काबू में करने के लिए आंसू गैस का प्रयोग करना पड़ा। वहीं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं को दतिया भाजपा दफ्तर में नजरबंद कर दिया गया है।

ALSO READ: दतिया से बीजेपी उम्मीदवार बनने के बाद बोले आशुतोष तिवारी, नरोत्तम मिश्रा परिवार के मुखिया, उनका आशीर्वाद मेरे साथ

वहीं आज नाराज कार्यकर्ताओं को मानने पहुंचें दतिया के चुनाव प्रभारी अभय प्रताप यादव के सामने नरोत्तम मिश्रा ने जमकर नारेबाजी करते हुए पार्टी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी मुर्दाबाद के नारे लगाए। मीडिया से बात करते हुए अभय प्रताप यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की भावना को लेकर पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ नेतृत्व से चर्चा हो रही है। 


दरअसल नरोत्तम मिश्रा दतिया उपचुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर चुके थे और उन्होंने अपना नामांकन पत्र भी खरीद लिया था। ऐसे में टिकट कटने के बाद अब नरोत्तम मिश्रा और उनके समर्थक गहरे सदमें है। दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं से मिलकर नरोत्तम मिश्रा पूरी स्थिति से पार्टी हाईकमान को अवगत करा सकते है।