
पैराग्वे की राजनीति में एक ऐतिहासिक और नाटकीय घटनाक्रम के तहत राष्ट्रपति सैंटियागो पेना को उनके पद से हटा दिया गया है। एक बड़े बैंक घोटाले और देशव्यापी आर्थिक संकट के बीच सीनेट के सभी 44 सदस्यों ने सर्वसम्मति से उनके खिलाफ महाभियोग के पक्ष में वोट दिया। फिलहाल पूर्व राष्ट्रपति को हाउस अरेस्ट में रखा गया है और उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। ALSO READ: मिडटर्म चुनाव में हार के बाद अमेरिकी शेयर बाजार धड़ाम, निवेशकों के 2.5 ट्रिलियन डॉलर डूबे, क्या बोले ट्रंप?
क्यों डूबा यूएनो बैंक और क्या है पूरा मामला?
यह पूरा राजनीतिक संकट पैराग्वे के सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों में शुमार ‘यूएनो बैंक’ (Ueno Bank) के धराशायी होने के बाद शुरू हुआ। बैंक के डूबने से देश के करीब 30 लाख ग्राहक सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं।
नियामक एजेंसियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तीन दिन पहले ही बैंक को अपने नियंत्रण में ले लिया था, जिसके बाद ग्राहकों के खातों से लेन-देन और बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल पूरी तरह ठप हो गया।
इस मामले में बैंक के मालिक समेत 27 लोगों पर आपराधिक मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि 6 निदेशक इस समय हिरासत में हैं। बैंक के पूर्व प्रमुख कार्लोस कार्वालो ( जिन्हें खुद पेना ने नियुक्त किया था) की गिरफ्तारी के भी आदेश दिए गए हैं। हालांकि, उनकी गिरफ्तारी को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। ALSO READ: बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण
राष्ट्रपति पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
सांसदों का आरोप है कि सैंटियागो पेना ने अपने पद और राजनीतिक प्रभाव का गलत इस्तेमाल करते हुए सरकारी खजाने के सैकड़ों मिलियन डॉलर यूएनो बैंक में जमा करवाए थे। इसके अलावा, जांच में यह भी सामने आया है कि वित्तीय नियामकों ने बैंक के जोखिम भरे ‘इसाइडर लोन’ पर आंखें मूंद रखी थीं।
Presenté mi renuncia para evitar más daño al país y contribuir a devolverle la tranquilidad al Paraguay. No quiero que mi presencia sea motivo de mayor división o inestabilidad. Mi responsabilidad es poner al país por encima de mi destino personal. Hoy nos toca unirnos como paraguayos para reconstruir la institucionalidad y recuperar la confianza. Me despido con gratitud, sin desconocer la angustia de quienes hoy esperan respuestas. Es momento de unir esfuerzos para reconstruir la institucionalidad y atender, con hechos y responsabilidad, a quienes están siendo afectados. Que Dios bendiga al Paraguay.
— Santiago Peña (@SantiPenap) November 6, 2026
घर में नजरबंद रहेंगे पेना
कानूनी कार्रवाई और भ्रष्टाचार रोधी इकाई की जांच पूरी होने तक सैंटियागो पेना को उनके आवास पर ही नजरबंद रहने का निर्देश दिया गया है। उन्हें तब तक घर से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी, जब तक वे आर्थिक अपराध और भ्रष्टाचार विरोधी इकाई के सामने पेश नहीं हो जाते।
पेद्रो अलीआना ने संभाली कमान
सैंटियागो पेना की विदाई के तुरंत बाद, उपराष्ट्रपति पेद्रो अलीआना ने देश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ले ली है। वे अब अगस्त 2028 तक अपना बचा हुआ कार्यकाल पूरा करेंगे। हालांकि, नए राष्ट्रपति के सामने प्रभावित ग्राहकों के फंसे हुए पैसे को सुरक्षित वापस दिलाना और इस बड़े घोटाले के असली दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करना एक बहुत बड़ी चुनौती होगी।


