
Donald Trump’s big announcement regarding AI : अमेरिका और चीन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में आगे निकलने की होड़ चल रही है। इसी बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सलाहकार नियुक्त करने और एक ‘AI फोर्स’ बनाने की योजना की घोषणा की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने लोगों से नए नाम के लिए वोट करने को कहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पोल के जरिए यह देखना चाहते हैं कि उनके फॉलोअर्स इनमें से किस नाम को पसंद करते हैं। ट्रंप का यह बयान गुरुवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनकी बैठक से पहले आया है।
राष्ट्रपति ट्रंप ने शुरू किया ऑनलाइन पोल
राष्ट्रपति ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का नाम बदलने के लिए अपने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर एक ऑनलाइन पोल शुरू किया और लोगों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के लिए नया नाम चुनने को कहा। ट्रंप ने सुपीरियर इंटेलिजेंस, एक्सट्रीम इंटेलिजेंस और सुप्रीम इंटेलिजेंस 3 विकल्प भी दिए हैं। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस नाम सटीक नहीं है और सुनने में भी प्रभावी नहीं लगता।
ALSO READ: क्या AI इंसानों को मार देगा? 2030 तक विनाश के दावों का पूरा सच
AI को लेकर अमेरिका में चल रही बहस
ट्रंप ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) विकास को धीमा करने के विचार का विरोध किया है और इसे अमेरिका की तकनीकी बढ़त से जोड़कर देखा है। हालांकि उन्होंने अपनी इन पहलों के क्रियान्वयन या रूपरेखा को लेकर फिलहाल कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है। ट्रंप का यह पोल ऐसे समय आया है, जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के विकास की रफ्तार और उस पर सरकारी निगरानी को लेकर अमेरिका में बहस चल रही है।
Many people think that the words “Artificial Intelligence” are inaccurate, and very ineloquent, relative to AI, or Artificial Intelligence. A far more elegant and accurate description of this new phenomena would be Superior Intelligence (SI) or, Extreme Intelligence (EI) or,…
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) September 19, 2026
राष्ट्रपति ट्रंप ने सुझाए AI केे ये नाम
राष्ट्रपति ट्रंप ने लोगों से नए नाम के लिए वोट करने को कहा है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि तेजी से बढ़ती तकनीकी क्रांति के लिए सुपीरियर इंटेलिजेंस, एक्सट्रीम इंटेलिजेंस या सुप्रीम इंटेलिजेंस ज्यादा उपयुक्त नाम हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से इन विकल्पों में वोट करने की अपील की है।
ALSO READ: AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन
AI को लेकर अमेरिका और चीन में चल रही होड़
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पोल के जरिए यह देखना चाहते हैं कि उनके फॉलोअर्स इनमें से किस नाम को पसंद करते हैं। गौरतलब है कि अमेरिका और चीन के बीच वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वर्चस्व की दौड़ तेज हो गई है, जिसे दोनों देश अपनी आर्थिक और सैन्य ताकत के लिए बेहद अहम मानते हैं।


