दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Dispute during road inspection in Delhi's Tilak Nagar

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान आज बवाल मच गया। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इस घटना पर युवक साहेब सिंह का बयान सामने आया है। युवक ने कहा कि पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग ने हमें सड़क की हालत देखने के लिए बुलाया था, मैंने उन्हें दिखाया कि सड़क की सतह कैसे टूट रही थी। जब मैंने यह बात बताई तो मंत्री जी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए। उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया और उनके साथियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भड़क गए हैं।

 

दिल्ली के तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान आज बवाल मच गया। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया। इस घटना पर युवक साहेब सिंह का बयान सामने आया है। युवक ने कहा कि पीडब्‍ल्‍यूडी विभाग ने हमें सड़क की हालत देखने के लिए बुलाया था, मैंने उन्हें दिखाया कि सड़क की सतह कैसे टूट रही थी।

ALSO READ: दिल्ली और महाराष्ट्र के SIR में आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ी

युवक ने कहा कि जब मैंने यह बात बताई तो मंत्री जी इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए। उन्होंने मुझ पर हाथ उठाया और उनके साथियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस वहीं मौजूद थी और यह सब उनकी मौजूदगी में हुआ। उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। हमने एफआईआर दर्ज करा दी है और आगे की कार्रवाई करेंगे।


घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भड़क गए हैं। केजरीवाल ने कहा कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार दिखाने पर मंत्री ने एक युवक को सरेआम थप्पड़ मारा। मैं कल तिलक नगर जाकर इस सड़क का मुआयना करूंगा। केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी की मांग की है। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा की सड़क का भ्रष्टाचार क्या उजागर हुआ, वो युवाओं को सरेआम थप्पड़ मारकर गुंडागर्दी पर उतर आए।


आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस वीडियो को शेयर भी किया है। अरविंद केजरीवाल ने एक आम आदमी पार्टी (AAP) नेता द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो को रिपोस्ट भी किया है। तिलकनगर से आम आदमी पार्टी (AAP) विधायक जरनैल सिंह ने भी वीडियो शेयर किया है।

ALSO READ: PM Modi Deepfake Photo Case : महिला की मॉर्फ्ड तस्वीर वायरल करने का आरोप, CJP के दीपके, दास और रांका को दिल्ली HC का नोटिस

आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सौरभ भारद्वाज ने वीडियो पर कहा कि इस घटना से प्रवेश वर्मा ने अपना कायरपन और घटियापन पूरी दुनिया को बता दिया है। इनके विभाग द्रारा तिलक नगर में  घटिया किस्म की सड़क बनाई गई, जिसके वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर चल रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने बताया कि सड़क को देखने के लिए वो आज खुद वहां पर आए और आम आदमी पार्टी के विधायक को कहा कि आप इस सड़क को हाथ से तोड़कर दिखाएं, कैसे क्वालिटी खराब है।