
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रमुख सहयोगी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने अपनी ही गठबंधन सरकार के खिलाफ तीखा रुख अपनाया है। हाल ही में बिहार के जमुई और समस्तीपुर में महिलाओं के खिलाफ सामने आए अपराधों के वीडियो और बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बाद उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ALSO READ: बिहार के किशनगंज में युवती से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने SIT गठित कर एक आरोपी को दबोचा
चिराग पासवान ने एक साक्षात्कार में कहा, आज बिहार में कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि एक सहयोगी और सरकार का हिस्सा होने के नाते मैं इस सवाल से नहीं भाग सकता। मुझे खुद शर्मिंदगी होती है कि मैं ऐसी सरकार के साथ हूं, जहां ऐसी घटनाएं हो रही हैं।
उन्होंने प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बिहार में प्रशासन पूरी तरह निकम्मा हो चुका है और वह राज्य के लोगों को सुरक्षा देने में असमर्थ है। महिलाओं और बच्चियों में भारी डर बैठ गया है। यदि सरकार जनता को सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकती, तो वह इसे कतई स्वीकार नहीं करेंगे। ALSO READ: ‘अमेरिका-लंदन में भी होती हैं घटनाएं…’ जमुई-समस्तीपुर की वारदातों पर बोले बिहार के मंत्री अशोक चौधरी
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की प्रवक्ता प्रियंका भारती ने चिराग पासवान पर निशाना साधा। उन्होंने एक्स पर लिखा, चिराग जी, सपरिवार सत्ता का मजा भी लेंगे और शिकायत भी करेंगे, ऐसा कैसे चलेगा?
बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है, मुझे शर्म महसूस होता है कि मैं इस सरकार का हिस्सा हूं, जहां बेटियों के साथ ऐसी घटना हो रही है…”
-चिराग पासवान
चिराग जी, सपरिवार सत्ता का मजा भी लेंगे और शिकायत भी करेंगे, ऐसा कैसे चलेगा? pic.twitter.com/3J1vD0nTnJ
— Priyanka Bharti (@priyanka2bharti) September 27, 2026
गौरतलब है कि हाल ही में बिहार के जमुई, समस्तीपुर, बांका और किशनगंज से महिलाओं से जुड़े अपराध के ऐसे वीडियो सामने आए, जिसके बाद कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।


