
बिहार सरकार के मंत्री और जेडीयू नेता श्रवण कुमार ने चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर ऐसा बयान दिया, जिस पर अब चर्चा हो रही है। चीनी के दाम बढ़ने से आम लोगों पर पड़ने वाले असर के सवाल पर मंत्री ने कहा कि इससे ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आजकल लोग वैसे भी कम चीनी का सेवन कर रहे हैं। ALSO READ: क्या भारत में और महंगी होने वाली है चीनी और क्यों करना पड़ रहा है आयात?
क्या बोले श्रवण कुमार
श्रवण कुमार ने कहा कि आजकल लोग कई तरह की बीमारियों से परेशान हैं और बड़ी संख्या में लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं। ऐसे में लोग मिठाई और चीनी का इस्तेमाल पहले की तुलना में कम कर रहे हैं। उनका कहना था कि चीनी के दाम बढ़ने से लोगों पर बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
मंत्री ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आजकल लोग मिठाई खाने से भी परहेज करते हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि ‘मिठाई कौन खाता है आजकल’, क्योंकि लोगों को डायबिटीज की बीमारी हो रही है।
मंत्री ने अपने बयान में यह भी संकेत दिया कि बदलती जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के कारण चीनी की खपत में कमी आई है। हालांकि, चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ सीधे तौर पर चीनी खरीदने वालों पर ही नहीं, बल्कि मिठाई, पेय पदार्थ और अन्य खाद्य उत्पादों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।
India has become a land of fools, led by jokers and clowns.
Bihar Minister Shravan Kumar responds to the sharp rise in sugar prices by claiming it won’t matter , because people are already eating less sugar due to diabetes. pic.twitter.com/bx4V2VY8Kk— Ashish Joshi (@bismil_prasad) August 21, 2026
बहरहाल श्रवण कुमार के इस बयान के बाद चीनी की कीमतों का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में मंत्री की टिप्पणी को लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। खास तौर पर बढ़ती महंगाई के बीच चीनी की कीमतों को लेकर दिए गए इस बयान पर कई लोग चुटकी लेते नजर आ रहे हैं।
70 रुपए किलो है दाम
गौरतलब है कि इन चीनी के दाम आसमान पर है। पिछले 15 दिनों में इसकी कीमतों में 20 रुपए प्रति किलो का इजाफा हुआ है। रिटेल में चीनी 70 रुपए प्रति किलो मिल रही है। सरकार ने बढ़ती किमतों पर लगाम लगाने के लिए इस पर आयात शुल्क नहीं लगाने का फैसला किया है। साथ ही इसका स्टॉक रखने पर भी पाबंदी लगाई है। ALSO READ: Sugar Price : चीनी के दाम क्यों बढ़ रहे हैं? 15 दिन में 20 रुपए महंगी हुई, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, जानें आपके लिए क्या बदलेगा


