भोपाल में मासूम से दरिंदगी और हत्या, गुस्साए लोगों का भोपाल-सीहोर रोड पर चक्काजाम,थाने के अंदर घुसने की कोशिश

भोपाल में मासूम से दरिंदगी और हत्या, गुस्साए लोगों का भोपाल-सीहोर रोड पर चक्काजाम,थाने के अंदर घुसने की कोशिश

भोपाल। राजधानी भोपाल के बैरागढ़ थाना इलाके में थाने से चंद कदमों की दूरी पर मासूम के साथ रेप और हत्या के मामले को लेकर शनिवार को लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी को फांसी की मांग को लेकर गुस्साएं लोगों भोपाल-सीहोर रोड पर धरने पर  बैठक गए। जिससे कारण इलाके में लंबा जाम लगा गा। शनिवार को न्याय की मांग को लेकर गुस्साएं स्थानीय निवासियों ने भोपाल-सीहोर रोड पर चक्काजाम कर दिया और बैरागढ़ थाने का घेराव कर अंदर घुसने का प्रयास किया। उग्र भीड़ आरोपी को सरेआम सड़क पर फांसी देने की मांग कर रही है

 

गुरुवार रात बैरागढ़ थाना इलाके में एक 12 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।  नाबालिग बच्ची गुरुवार रात अचानक बैरागढ़ बाजार से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने जब आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, तो उसमें एक संदिग्ध युवक बच्ची को बाजार से अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया। वहीं कुछ देर बाद आरोपी खंडहर से अकेले बाहर आता दिखाई दे रहा है। सीसीटी  फुटेज के आधार पर पुलिस ने इलाके में स्थित एक वॉशिंग सेंटर पर काम करने वाले  त्वरित कार्रवाई करते हुए 23 वर्षीय मुख्य आरोपी मुईन बेग को दबोच लिया। आरोपी की निशानदेही पर बाजार के पास ही स्थित एक इमारत से मासूम का शव बरामद किया गया। 

 

मासूम के साथ रेप कर उसकी बेहरमी से हत्या की गई है। हत्या से पहले आरोपी ने मासूम के साथ दरिंदगी की सरें हदें पार कर दी। मासूम के शव के दो दांत टूटे होने के साथ उसे मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। वहीं शरीर के निचले हिस्से पर कोई कपड़े नहीं था। शव के शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में यौन हिंसा और गला घोंटने की बात सामने आई है। वहीं  पुलिस हिरासत में आते ही आरोपी मुईन बेग ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए फॉरेंसिक टीमों को मौके पर बुलाया और साक्ष्य जुटाए। 

 

भोपाल-सीहोर रोड पर चक्काजाम-मासूम के साथ रेप और हत्या के विरोध में शनिवार सुबह मासूम के परिजनों के साथ स्थानीय लोगो और हिंदू संगठन के लोग सड़क पर उतरे आएं। गुस्साएं लोगों ने बैरागढ़ थाने का घेराव करने के साथ थाने के अंदंर घुसने की कोशिश की। गुस्साएं लोग आरोपी को बीच सड़क पर आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने बैरागढ़ थाने को चारों तरफ से घेर लिया, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि मासूमों के खिलाफ ऐसे खौफनाक अपराध करने वालों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर जल्द से जल्द कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।