
भाजपा ने बुधवार को प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों के नाम का एलान कर दिया। राम माधव के पास उत्तराखंड की कमान सौंपी गई तो स्मृति ईरानी को हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
राज्यसभा सांसद तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी बनाया गया तो राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब की जिम्मेदारी मिली।
विनय सहस्त्रबुद्धे को दिल्ली और श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश और गजेंद्र पटेल को झारखंड का प्रभारी नियुक्त किया गया है। हरिश द्विवेदी कर्नाटक और प्रो.एम नागराजा केरल में भाजपा के प्रभारी होंगे। राजकुमार भाटिया को लद्दाख और जॉर्ज कुरियन को लक्षद्वीप की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ भारती प्रवीण पवार को गोवा का प्रभारी बनाया है। विप्लव कुमार देव को मध्य प्रदेश और वैजयंत जय पांडा को महाराष्ट्र की जिम्मेदारी दी गई है। डी पुरंदेश्वरी को ओडिशा का प्रभारी बनाया गया है। संजय भाटिया राजस्थान में भाजपा के प्रभारी होंगे।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin ने विभिन्न राज्यों के निम्नलिखित प्रदेश प्रभारियों और सह प्रभारियों की नियुक्तियां की है।
ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। pic.twitter.com/S3as4bSf3q
— BJP (@BJP4India) September 23, 2026


