भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

Akhilesh Yadav makes a big claim regarding BJP

Akhilesh Yadav’s big claim regarding BJP : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चुनाव से पहले बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, बदायूं, औरेया, कानपुर देहात और कानपुर नगर में भाजपा चुनाव हारेगी। जनता इनकी सरकार से निराश हुई है। उन्होंने कहा कि अब लड़ाई 80-20 की नहीं, बल्कि 95-5 प्रतिशत की है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हमारे पीडीए की परिभाषा बार-बार बदलते रहते हैं। जनसमर्थन देखकर मैं कह सकता हूं कि पीडीए का ‘डी’ जो दलित था, अब वह दमदार दलित हो गया है।

 

इन 9 जिलों में भाजपा की हार का दावा

अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद, फर्रुखाबाद, अलीगढ़, बदायूं, औरेया, कानपुर देहात और कानपुर नगर में भाजपा चुनाव हारेगी। जनता इनकी सरकार से निराश हुई है। उन्होंने कहा कि अब लड़ाई 80-20 की नहीं, बल्कि 95-5 प्रतिशत की है।

ALSO READ: अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

लोकसभा चुनाव की तरह अखिलेश यादव ने संविधान, लोकतंत्र और आरक्षण को खतरा बताते हुए कहा कि वोट बचेगा तो संविधान बचेगा। हम वोट से हराना सीख गए हैं, इसलिए वोट की हेरफेर कर रहे हैं। पहले एसआईआर कराया, अब एसएसआर करा रहे हैं। हमारे मुख्यमंत्री जी घबरा गए।

 

अब दमदार हो गया है दलित 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज आगरा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दलित महासम्मेलन से चुनावी शंखनाद किया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग हमारे पीडीए की परिभाषा बार-बार बदलते रहते हैं। जनसमर्थन देखकर मैं कह सकता हूं कि पीडीए का ‘डी’ जो दलित था, अब वह दमदार दलित हो गया है।

वर्ष 2027 में प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में यह भाजपा को दलेगा। भाजपा को हराने के साथ उसका सफाया करेगा। जीआईसी मैदान में आज 30 जिलों के दलित महासम्मेलन में अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए आंदोलन की शुरूआत आगरा से हो रही है।

ALSO READ: अखिलेश यादव पर बरसे योगी सरकार के मंत्री, बोले- कितना भी मोर्चा बना लें विपक्षी, BJP की सीटें घटने वाली नहीं

इस सम्मेलन के बाद खिसक जाएगी उनकी जमीन 

अखिलेश यादव ने कहा कि योगी वही हो सकता है, जो 100 प्रतिशत लोगों के बारे में सोचे। 80-20 की बात करने वाला कभी योगी नहीं हो सकता है। गृहमंत्री अमित शाह का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह कह रहे हैं कि अंगद का पैर है, हटेगा नहीं। आगरा के इस सम्मेलन के बाद उनकी जमीन खिसक जाएगी। जमीन ही नहीं होगी तो अंगद का पैर कहां रखोगे?

 

अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में बदलाव की दस्तक दिखाई दे रही है और आगामी 2027 के चुनावों में जनता भाजपा सरकार को बदलने जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) और इंडिया गठबंधन की एकजुटता के कारण भाजपा का जनाधार कम हो रहा है।

ALSO READ: न राहुल गांधी आएंगे, न अखिलेश यादव’, केशव प्रसाद मौर्य ने 2027 चुनाव को लेकर सपा पर साधा निशाना

भाजपा ने भी अखिलेश यादव पर किया पलटवार

भाजपा ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह ने सपा के दलित सम्मेलन पर कहा कि अखिलेश यादव के स्वागत के लिए जारी 22 लोगों की सूची में एक भी दलित का नाम शामिल नहीं था।

ALSO READ: MLC चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव पर BJP का पलटवार, बोली- ‘जीतें तो जनसमर्थन, हारें तो चुनाव आयोग दोषी

सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव 2017 से ही मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता और विशेषकर दलित समाज 2017 से लगातार समाजवादी पार्टी को सबक सिखा रहा है। 2027 के चुनाव में भी उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी को ऐसा सबक सिखाएगी, जिसे वो कभी भूल नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव हर दिन पीडीए की नई परिभाषा गढ़ने लगते हैं।