
मध्य प्रदेश के पोल वॉल्ट खिलाड़ियों ने मैदान तो मार लिया लेकिन सच्चाई उनसे बहुते देर तक दूर नहीं रही। राष्ट्रीय रिकॉर्ड पाने के बाद दोनों एथलीट इलेक्ट्रिक रिक्शा में अपने पोल वॉल्ट को ढोकर होटल पहुंचे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है और एक बार फिर खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं पर बहस छिड़ चुकी है।
Here is how both Dev Meena and Kuldeep Kumar travelled to their hotels with their equipment, hours after becoming joint National record holders (5.45m). #athletics@Xpress_Sports @indraneel0 pic.twitter.com/ugnuO746Gq
— Chandra Prabhu (@chandraposts) May 24, 2026
मध्य प्रदेश के पोल वॉल्ट खिलाड़ी देव कुमार मीना और कुलदीप कुमार ने 5.45 मीटर की समान छलांग लगाकर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया लेकिन रविवार को राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता के तीसरे और अंतिम दिन देव कुमार मीना ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
पिछला रिकॉर्ड (5.41 मीटर) हाल ही में भुवनेश्वर में कुलदीप कुमार ने ही बनाया था।दोनों खिलाड़ियों ने 5.45 मीटर की छलांग लगाई, लेकिन काउंटबैक के आधार पर देव कुमार मीना ने स्वर्ण पदक जीता। कुलदीप को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
देव मीना और कुलदीप कुमार ने पोल वॉल्ट में 5.45 मीटर की ज़बरदस्त छलांग लगाकर नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया
लेकिन कुछ घंटों बाद
इन चैंपियंस को अपने पोल ई-रिक्शा पर ले जाते हुए देखा गया।
इस देश में सारा फोकस क्रिकेट पर है। बाक़ी खेल और खिलाड़ियों की हालत किसी से छिपी नहीं है। pic.twitter.com/Vw54FbmhUp
— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) May 26, 2026
कुलदीप को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।पोल वॉल्ट और ऊंची कूद स्पर्धाओं में जब दो या दो से अधिक एथलीट समान ऊंचाई पार करते हैं, तो काउंटबैक नियम के आधार पर विजेता का फैसला होता है।
इसमें प्रतियोगिता के दौरान उस ऊंचाई को पार करने में सबसे कम प्रयास करने वाला खिलाड़ी विजेता माना जाता है।दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा निर्धारित 2026 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 5.25 मीटर का क्वालीफाइंग मार्क भी हासिल कर लिया।








