अमेरिका-ईरान जंग 10वें दिन भी जारी, ईरान ने उड़ाए Amazon के डेटा सेंटर, होर्मुज स्ट्रेट पर टेंशन बरकरार

Conflict between US and Iran continues into 10th day, tension persists in the Strait of Hormuz

Iran-US War Update News : अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा छिड़ी जंग अपने 10वें दिन में पहुंच गई है और फिलहाल यह रुकती हुई नजर नहीं आ रही है। अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरानी प्रांतों पर अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान की नौसेना ने 3 दौर के मिसाइल और ड्रोन हमलों के जरिए बहरीन और कुवैत में अमेरिकी संपत्तियों और ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने बहरीन में अमेज़न (Amazon) के डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर (डेटा केंद्रों से जुड़ी सुविधाओं) पर हमला किया। वहीं ईरान-अमेरिका जंग के चलते होर्मुज स्ट्रेट पर भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

 

अमेरिकी हमलों का ईरान ने दिया कड़ा जवाब

अमेरिका और ईरान के बीच दोबारा छिड़ी जंग अपने 10वें दिन में पहुंच गई है और फिलहाल यह रुकती हुई नजर नहीं आ रही है। अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरानी प्रांतों पर अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान की नौसेना ने 3 दौर के मिसाइल और ड्रोन हमलों के जरिए बहरीन और कुवैत में अमेरिकी संपत्तियों और ठिकानों को भारी नुकसान पहुंचाया।

ALSO READ: अमेरिका-ईरान तनाव और महंगे कच्चे तेल के बीच भी चढ़ा बाजार, अब अगले हफ्ते इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी 

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने बहरीन में अमेज़न (Amazon) के डेटा इन्फ्रास्ट्रक्चर (डेटा केंद्रों से जुड़ी सुविधाओं) पर हमला किया। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में 3 अमेरिकी सैनिकों की मौत के लिए ईरान को इसकी कई गुना बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

ALSO READ: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच Hormuz में फिर टेंशन, 24 घंटे में 3 टैंकरों पर अटैक

ओमान तट के पास एक और तेल टैंकर पर हमला

ट्रंप का कहना है कि अमेरिका अपने सैनिकों पर हुए हमलों का जवाब देने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। वहीं ईरान-अमेरिका जंग के चलते होर्मुज स्ट्रेट पर भी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इस बीच ओमान के तट के पास एक और तेल टैंकर पर हमले की खबर भी सामने आई है, जिससे समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

 

ईरान ने भी अमेरिका को दी यह चेतावनी?

ईरानी सेना ने कहा है कि उसकी सैन्य कार्रवाई तब तक जारी रहेगी, जब तक दुश्मन ईरान पर हमले करना बंद नहीं कर देता। दक्षिण-पूर्वी शहर चाबहार और कोनारक में भी कई धमाके हुए हैं। ये दोनों शहर ओमान की खाड़ी के किनारे स्थित हैं। कोनारक में ईरानी नौसेना का बड़ा बेस है, जबकि चाबहार ईरान के सबसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक बंदरगाहों में शामिल है। 

ALSO READ: 'ट्रंप ही इजरायल के आखिरी ताकतवर दोस्त' : अमेरिका-ईरान डील के बाद जेडी वेंस ने नेतन्याहू को सुनाई खरी-खरी

NSA अजीत डोभाल पहुंचे सऊदी अरब 

वैश्विक तेल आपूर्ति चिंताओं के बीच राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सऊदी अरब पहुंचे हैं। उनकी सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान से मुलाकात हुई है। रियाद में हुई इस बैठक का मकसद दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी मजबूत करना और अरब क्षेत्र के हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा करना था। डोभाल इससे पहले अप्रैल में भी सऊदी का दौरा कर चुके हैं। सऊदी अरब में भारतीय समुदाय बड़ी संख्या में रहता और काम करता है।

ALSO READ: अमेरिका का ईरान पर नया हमला, IRGC की गोलीबारी में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद बढ़ा तनाव

अमेरिका और ईरान के बीच हमलों के नए दौर के बीच सोमवार को अमेरिका में पेट्रोल की औसत खुदरा कीमत फिर बढ़कर 4 डॉलर प्रति गैलन पर पहुंच गई। यह तनाव और बढ़ता है, तो वैश्विक तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर गंभीर असर पड़ सकता है।