Infosys News: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस ने जापान के टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी इन्फोसिस सिंगापुर जापान की एनटीटी डोकोमो (NTT Docomo) से जुड़ी ज्वाइंट वेंचर एनटीटी डोकोमो प्लेस्टोर में 10.1% हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके लिए इन्फोसिस करीब 159 करोड़ जापानी येन (करीब ₹93 करोड़) का निवेश करेगी। हालांकि कमजोर मार्केट सेंटिमेंट में इस ऐलान का पॉजिटिव असर शेयरों पर नहीं दिखा।
फिलहाल बीएसई पर यह 2.35% की गिरावट के साथ ₹1082.95 (Infosys Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 2.39% टूटकर ₹1,082.50 तक आ गई थी। निफ्टी आईटी में डेढ़ फीसदी से अधिक गिरावट है और इसके 10 में से 10 स्टॉक्स लाल हैं।
क्या डील की है Infosys की सब्सिडरी ने
एनटीटी डोकोमो के साथ हुए डील के बारे में इन्फोसिस ने 18 नवंबर को रेगुलेटरी फाइलिंग में जानकारी दी थी। इस साझेदारी का उद्देश्य जापान में एक नया वर्चुअल इकोनॉमिक इकोसिस्टम तैयार करना है, जिसमें रियल बिजनेस और रियल वर्ल्ड कॉमर्स को मेटावर्स से जोड़ा जाएगा।
इस साझेदारी के तहत इन्फोसिस अपनी एआई से लैस इन्फोसिस टोपाज (Infosys Topaz) और मेटावर्स फाउंड्री (Metaverse Foundry) टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी। इसका फोकस जापान में ऐसा डिजिटिल सॉल्यूशंस तैयार करना है, जिसका इस्तेमाल दुनिया भर में किया जा सके।
एग्रीमेंट के तहत इन्फोसिस माइनॉरिटी इंवेस्टर के तौर पर शामिल हुई है। इसके पास ज्वाइंट वेंचर के बोर्ड में आईटी कंपनी को एक डायरेक्टर अपना रखने की मंजूरी होगी। इससे पहले भी इन्फोसिस जापान में एक ज्वाइंट वेंचर HIPUS में निवेश कर चुकी है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
इन्फोसिस के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। 3 फरवरी 2026 को बीएसई पर यह ₹1,727.85 के भाव पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से छह ही महीने में यह 43.26% टूटकर 29 सितंबर 2026 को ₹980.30 तक आ गया था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
Dalmia Bharat कर रही शेयर बायबैक की तैयारी, 23 नवंबर को बोर्ड मीटिंग में होगा फाइनल?
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

