Viral Video: सोशल मीडिया पर एक अनोख टोटके का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। डिवाइडर के बीच बने छोटे से खाली हिस्से से लोगों के बार-बार सड़क पार करने की समस्या से परेशान एक व्यक्ति ने अनोखा तरीका अपनाया। उसने लोगों को रोकने के लिए न तो बैरिकेड लगाया और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया। इसके बजाय उसने सड़क पर लाल सिंदूर से भरा एक कटोरा रख दिया। वहीं इसको रखने के बाद लोग वहां से जाना ही बंद कर दिए। सोशल मीडिया पर ये टोटका प्रैंक तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरी कहानी
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अनोखा प्रैंक
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो पोस्ट कर अपने इस अनोखे प्रैंक को दिखाया। वीडियो में वह सबसे पहले डिवाइडर के खाली हिस्से के पास सड़क पर लाल सिंदूर से एक गोल निशान बनाता है। इसके बाद वह वहीं सिंदूर से भरा एक छोटा कटोरा रख देता है। यह पूरा नजारा ऐसा दिखाई देता है, मानो वहां कोई धार्मिक रस्म की जा रही हो। सिंदूर का कटोरा और सड़क पर बने निशान को देखकर कई लोग ने वहां से गुजरने के बजाय दूसरा रास्ता अपना लिया। वीडियो में एक व्यक्ति डिवाइडर के गैप के पास पहुंचता है। वह सड़क पार करना चाहता है, लेकिन सिंदूर और कटोरा देखकर रुक जाता है और वहां से जाने का इरादा बदल देते हैं।
लोगों ने बदल दिया अपना रास्ता
वीडियो में कई अन्य राहगीर भी इसी तरह कटोरे को देखकर रास्ता बदलते नजर आए। जो लोग डिवाइडर के खाली हिस्से से सड़क पार करने वाले थे, वे सिंदूर का कटोरा देखकर वहां से जाने से बचने लगे। यहां तक कि एक व्यक्ति अपनी बेटी के साथ वहां पहुंचा, लेकिन कटोरा देखते ही उसने भी रास्ता बदल लिया। ये टोटका प्रैंक काले जादू से जुड़ी मान्यताओं पर आधारित है। दरअसल, कुछ लोग सिंदूर, कटोरे, नींबू और ऐसी ही दूसरी चीजों को बुरी शक्तियों या अशुभ घटनाओं से जोड़कर देखते हैं। इसी धारणा के चलते वे इन चीजों को छूने या इनके ऊपर से गुजरने से बचते हैं। उन्हें डर रहता है कि ऐसा करने से उनके साथ कुछ बुरा हो सकता है या दुर्भाग्य का सामना करना पड़ सकता है।
View this post on Instagram
लोगों ने किया रिएक्ट
यह प्रैंक अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स ने इस तरीके को लोगों को नियमों का पालन कराने का मजेदार उपाय बताया। एक यूजर ने लिखा, “भारतीयों को नियम मानने पर मजबूर करने का यही एक तरीका है।” वहीं, दूसरे ने कहा, “भारतीय समस्या का हल भी देसी ही होना चाहिए।” एक अन्य यूजर ने मजाक में लिखा “जिसे बैरियर नहीं रोक पाया, उसे अंधविश्वास ने रोक दिया।”

