रूस के दक्षिण-पश्चिमी साइबेरिया में मंगलवार को सैन्यविमान क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 17 लोगों की मौत हो गई। रूसी मीडिया आउटलेट ‘इजवेस्टिया’ ने बताया कि यह ट्रांसपोर्ट विमान था। एयरक्राफ्ट लगभग सीधा नीचे गिरा और इसमें हवा में ही आग लग गई थी। हालांकि, यह कैसे दुर्घटनाग्रस्त हुआ यह अभी साफ नहीं है। केमेरोवो इलाके के गवर्नर इल्या सेरेद्यूक ने यागुनोवो गांव के पास विमान दुर्घटना की पुष्टि की। रॉयटर्स के मुताबिक, गवर्नर इल्या सेरेद्यूक ने दुर्घटनाग्रस्त विमान की पहचान नहीं बताई। मैप के जरिए समझिए कहां हुआ हादसा… दावा- An-12 एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान An-12 है, जो सैन्य मालवाहक विमान है। इसे सोवियत संघ के दौर में यूक्रेन की एंटोनोव कंपनी ने बनाया था। इस विमान का इस्तेमाल सेना के जवानों, हथियारों, गोला-बारूद और दूसरे जरूरी सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए किया जाता है। 70 के दशक में बंद हो गया था An-12 का प्रोडक्शन इसका इस्तेमाल सैन्य ठिकानों तक सामान पहुंचाने के साथ-साथ बाढ़, भूकंप और दूसरी आपदाओं के दौरान राहत सामग्री पहुंचाने में भी किया जाता है। An-12 का उत्पादन 1970 के दशक की शुरुआत में बंद हो गया था, लेकिन इसके कई विमान लंबे समय तक अलग-अलग देशों की वायुसेना और मालवाहक सेवाओं में इस्तेमाल होते रहे हैं। ———————– यह खबर भी पढ़ें… थाईलैंड के फुकेट में इमारत में आग, 11 की मौत: बाइक स्टोर से लपटें फैली, पास के ट्रांसफॉर्मर में हुआ था धमाका थाईलैंड के फुकेट द्वीप पर सोमवार तड़के एक इमारत में आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 घायल हुए हैं। इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर मोटरसाइकिल किराए पर देने की दुकान थी और ऊपर की मंजिलों पर लोग रहते थे। पूरी खबर पढ़ें…
Latest News

