इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Ashoka Buildcon को एक और बड़ा प्रोजेक्ट मिलने जा रहा है। कंपनी ने गुजरात में ₹1,465 करोड़ के नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है। यानी कंपनी इस प्रोजेक्ट के लिए L-1 बिडर बन गई है।
इस प्रोजेक्ट के तहत वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के एक हिस्से का बचा हुआ निर्माण कार्य पूरा करना है। इसमें गुजरात के जूजुवा से गांडेवा तक 35.4 किलोमीटर का हिस्सा शामिल है। यहां 8 लेन का एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा।
18 महीने में पूरा करना होगा काम
Ashoka Buildcon ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि इस प्रोजेक्ट को इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन (EPC) मोड में पूरा किया जाएगा। इसके लिए 18 महीने का समय तय किया गया है।
कॉन्ट्रैक्ट में 10 साल की डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि भी शामिल है। यानी निर्माण कार्य पूरा होने के बाद तय अवधि तक उससे जुड़ी खामियों की जिम्मेदारी कंपनी की होगी।
इसी एक्सप्रेसवे पर मिला एक और प्रोजेक्ट
Ashoka Buildcon को नवंबर में भी वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे के लिए ₹865.90 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला था। इसके तहत गुजरात में करवाद से जूजुवा तक 26.6 किलोमीटर के हिस्से का बचा हुआ निर्माण कार्य पूरा करना है। यह हिस्सा Km 128 से Km 154.6 तक फैला है।
इस प्रोजेक्ट को भी EPC मोड में पूरा किया जाएगा। इसके लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इसमें भी 10 साल की डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि रखी गई है।
इस तरह कंपनी को वडोदरा-मुंबई एक्सप्रेसवे पर लगातार दो बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं। दोनों की कुल वैल्यू करीब ₹2,331 करोड़ है। हालांकि, दोनों प्रोजेक्ट के लिए कंपनी का L-1 बिडर बनना अंतिम कॉन्ट्रैक्ट मिलने के समान नहीं है।
शेयर का हाल
मंगलवार को Ashoka Buildcon का शेयर ₹107.85 पर तकरीबन फ्लैट बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 13.78% नीचे आया है। वहीं, एक साल में यह 42.83% क्रैश हो चुका है। कंपनी का मार्केट कैप 3.02 हजार करोड़ रुपये है।
IIFL फाइनेंस में 13% हिस्सेदारी बेचने की तैयारी, ₹611 प्रति शेयर के भाव पर होगी डील
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

