राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Rahul Gandhi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस को सत्‍यम शिवम सुंदरम का मंत्र दिया। उन्‍होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस समर्थकों के दिलों में डर, गुस्से और नफरत का एक ऐसा जाल बुन गया है, वे प्‍यार को महसूस ही नहीं कर पा रहे हैं। उन्‍हें एक्‍स पर एक ऐतिहासिक कलाकृति पोस्‍ट की है, जिसमें एक प्रेममय युगल नंदी पर बैठा नजर आ रहा है।

यह कोई प्राचीन पत्‍थर पर उकेरी हुई कलाकृति है। यह तस्‍वीर भगवान शिव और माता पार्वती के उमा-महेश्वर स्वरूप को दर्शाती हुई सी नजर आ रही है। इस फोटो के साथ राहुल ने एक कैप्‍शन लिखा है। बता दें कि कांग्रेस नेता ने अपनी मां सोनिया गांधी के पुस्तक विमोचन समारोह के दौरान की गई अपनी कुछ टिप्पणियों की सत्तापक्ष के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया में की जा रही आलोचनाओं के बाद यह बयान दिया।

Rahul Gandhi

प्यार को महसूस नहीं कर पा रहे आप : राहुल ने लिखा— भाजपा और आरएसएस समर्थकों के दिलों में डर, गुस्से और नफरत का एक ऐसा जाल बुन गया है, जो उन्हें प्यार को महसूस करने और उसे जाहिर करने से रोकता है।
एक सच्चे हिंदू के नाते, मेरा यह कर्तव्य है कि मैं उन्हें इस जाल से मुक्त करूँ, ताकि वे भी अपने जीवन में प्यार और अपनापन की अद्भुत सुंदरता और खुशी का अनुभव कर सकें।

दरअसल, राहुल गांधी ने यह बयान सोनिया गांधी के संस्मरण (‘Belonging: A Journey of Love’) के विमोचन कार्यक्रम के दौरान अपने माता-पिता (राजीव गांधी और सोनिया गांधी) के स्नेहपूर्ण संबंधों पर दिए गए एक बयान के बाद सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के जवाब में दिया है।

राहुल गांधी ने क्या कहा : राहुल गांधी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा, ‘भाजपा और आरएसएस समर्थकों के दिलों में डर, गुस्से और नफरत का एक ऐसा जाल बुना हुआ है, जो उन्हें प्यार को महसूस करने और उसे जाहिर करने से रोकता है।’

राहुल ने कहा, ‘एक सच्चे हिंदू के रूप में, मेरा यह कर्तव्य है कि मैं उन्हें इस जाल से मुक्त करूं, ताकि वे भी अपने जीवन में प्रेम और अपनत्व की अद्भुत सुंदरता और आनंद का अनुभव कर सकें। सत्यम शिवम सुंदरम।’

क्या है पूरा मामला : ये टिप्पणियां नई दिल्ली में आयोजित संस्मरण के आधिकारिक विमोचन कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता के संबोधन के बाद आईं, जहां उन्होंने अपने माता-पिता के बीच के स्नेहपूर्ण पलों को याद किया। इससे पहले सोमवार को, अपने परिवार के बारे में बेहद निजी और भावुक बातें साझा करते हुए, गांधी ने अपने माता-पिता के बीच के गहरे प्रेम और पूर्व प्रधानमंत्री की दुखद हत्या के बाद आए अपार दुख के बारे में बात की।

मेरी मां पापा की गोद में बैठकर खाना खाती थी : राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी के बीच प्रेम का उल्लेख करते हुए कहा था कि उन्होंने अपने परिवार में यह देखा था कि ‘हर बार खाना खाते समय पापा की गोद में मां बैठती थीं। मुझे लगता था कि यह सामान्य बात है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘अचानक, हमने अपनी मुख्य आधार (इंदिरा गांधी) को गोली खाते देखा, और फिर हमने अपने सबसे बड़े आधार (राजीव गांधी) को चिथड़े-चिथड़े होते देखा। मेरी मां के साथ अक्सर इस बात पर बहस होती है। उनकी याददाश्त बहुत तेज है। वह कभी कुछ नहीं भूलतीं, सिवाय एक चीज के। अगर आप उनसे पूछें, ‘पापा की मौत के समय क्या हुआ था?’ तो उन्हें कुछ भी याद नहीं आता। किताब में आपने जो पढ़ा है, उसे मेरी बहन और उन्होंने मिलकर एक साथ जोड़ा है। यह खूबसूरत जिंदगी, उनका यह खूबसूरत प्यार, सब एक ही दिन में खत्म हो गया,’