
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी सोमवार को अपनी आत्मकथा ‘बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ के आधिकारिक विमोचन समारोह के दौरान भावुक नजर आईं। राजीव गांधी की हत्या के बाद के दर्दनाक और मुश्किल दौर को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उस हादसे ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था, तब उनके बच्चों—राहुल और प्रियंका ने उन्हें माता-पिता की तरह संभाला। इस हाई-प्रोफाइल इवेंट में परिवार के निजी पन्नों के साथ-साथ इंदिरा गांधी और राहुल के नामकरण से जुड़े कई दिलचस्प और अनसुने किस्से भी सामने आए।
सोनिया ने दोनों बच्चों को गले लगाकर अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने बताया कि किताब के कुछ हिस्से लिखना उनके लिए बेहद मुश्किल रहा, खासकर वे हिस्से जो इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या से जुड़े हैं। ALSO READ: जब गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट ले गए राहुल गांधी, जहां मिले थे राजीव-सोनिया: सुनाया कैंब्रिज का दिलचस्प किस्सा
राजीव गांधी की मौत के बाद कैसे बदली सोनिया की जिंदगी?
सोनिया ने बताया कि राजीव गांधी की हत्या ने उनके जीवन को पूरी तरह बदल दिया था। इस दुख से उबरना उनके लिए आसान नहीं था। उस समय राहुल और प्रियंका ने उन्हें संभाला और परिवार की जिम्मेदारी उठाई। सोनिया के मुताबिक, किताब लिखने का एक बड़ा उद्देश्य अपने परिवार, सास, पति और बच्चों से जुड़ी भावनाओं को लोगों के सामने रखना था। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी प्रियंका के बारे में कई ऐसी बातें कही गईं, जो मनगढ़ंत थीं और जिनसे परिवार को दुख पहुंचा।
It (Indira Gandhi ji’s assassination) was traumatic for both Rahul and Priyanka because they both really adored their grandmother. Then Rajiv ji became Prime Minister. At that stage, the security really closed in, and we were prisoners in a way. Both Rahul and Priyanka were not allowed out of the house for those five years. After their father was killed, Rahul had to go to college abroad. At Harvard, they did not accept any security because it would then endanger others, and there were very strict rules. So, Rahul was at this college where he couldn’t reveal his identity because they were not supposed to know his real name. It was probably very difficult for him to communicate or even be with friends because he couldn’t talk about his family. And Priyanka stayed back to look after me. : CPP Chairperson Smt. @SoniaGandhi ji on the challenges faced by Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi while growing up
— Congress (@INCIndia) November 16, 2026
राहुल के नामकरण पर इंदिरा से मतभेद
राहुल का नाम रखा जाना था, लेकिन मुझे भारत में नामकरण परंपरा के बारे में पता नहीं था। इंदिरा जी पंडित बुलाकर नाम रखना चाहती थीं। मैं कह रही थी कि हमारे बच्चे का नाम रखना है तो इसके लिए पंडित क्यों जरूरी है? ALSO READ: राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे
समारोह में कौन कौन शामिल?
समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, सुप्रिया सुले, मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय, हेमंत सोरेन, उमर अब्दुल्ला, फारूक अब्दुल्ला, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह समेत कई नेता शामिल हुए।
हार्परकॉलिन्स इंडिया की ओर से प्रकाशित इस किताब को पिछले मंगलवार को जारी किया गया था। प्रकाशक का दावा है कि महज एक सप्ताह में इसकी दो लाख से अधिक प्रतियां बिक चुकी हैं।


