न्यूजीलैंड के खिलाफ दिख गया रोहित को पेस कितना पसंद है, बनाए 30 रन

Family Full House with Rohit Sharma के होस्ट और भारतीय पूर्व कप्तान रोहित शर्मा अपने बारे में एक पंक्ति हर बार कहते हैं। बेबी को बेस पसंद है और रोहित शर्मा को पेस पसंद है।लेकिन इस न्यूजीलैंड एकदिवसीय सीरीज में उनकी इस पंक्ति की कलई खुल गई जब वह 4 मैच में सिर्फ 30 रन बना पाए।

इस सीरीज में दो बार वह पहले ही ओवर में डक पर आउट हुए। दूसरे मैच में उन्होंने सर्वाधिक 23 रन बनाए और पांचवे वनडे में उन्होंने 7 रन बनाए। वह दो बार जैमीसन की गेंद और 1-1 बार मैट हैनरी और मैट फिशर की गेंद पर आउट हुए। यह न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हैं।रोहित शर्मा ने पूरी सीरीज में सिर्फ 3 चौक और 2 छक्के लगाए और उन्होंने 48 गेंदें खेली।

रोहित शर्मा के प्रशंसको को खुश करने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने यशस्वी जायसवाल को दल में भी शामिल नहीं किया था। बोर्ड ने 2027 के विश्वकप को ध्यान में रखते हुए 3 वनडे में 2 शतक लगाने वाले बल्लेबाज जो कि रोहित शर्मा के लिए सबसे बड़ा कांटा साबित हो रहे थे, उखाड़ के फेंक दिया था। लेकिन रोहित शर्मा ने भुलाने लायक प्रदर्शन किया।

रोहित शर्मा विश्वकप 27 में 40 वर्ष के हो जाएंगे, लेकिन बोर्ड ने उन्हें अभी से हरी झंडी दिखा दिए हैं। रोहित शर्मा के प्रशंसक इस साल 2 अर्धशतक और 2 शतक का गुणगान कर रहे हैं लेकिन उनमें से 1 शतक और अर्धशतक वेस्टइंडीज के खिलाफ, 1 अर्धशतक अफगानिस्तान के खिलाफ और 1 शतक इंग्लैंड के खिलाफ आया था। अगर इन 4 पारियों को हटा दें तो रोहित शर्मा टीम में भी होना के लायक नहीं है लेकिन वह सलामी बल्लेबाज हैं।

गौरतलब है कि रोहित शर्मा खराब फॉर्म से जूझ रहे थे और इंग्लैंड के पहले दो एकदिवसीय मैच में फ्लॉप रहे थे। जिसके बाद उनकी संन्यास की अटकलें लगनी शुरु हो गई थी। हालांकि उन्होंने बेहतरीन पारी खेली। रोहित शर्मा ने 110 गेंदो में 138 रन बनाए थे।रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले एकदविसीय मैच में 21 गेंदो में 11 रन बनाए थे।  दूसरे एकदिवसीय मैच में 47 गेंद में 1 चौका और छक्का मारने के बाद 26 रन बनाकर आउट हुए।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच को छोड़ दे तो इस साल रोहित का प्रदर्शन औसत से नीचे रहा है।पहले मैच में वह 16 रन बनाकर रनआउट हो गए और दूसरे मैच में वह 39 गेंदों में 48 रन बनाकर बोल्ड हो गए।

इससे पहले साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान रोहित शर्मा फ्लॉप रहे और टीम को शुरुआत में बड़ा स्कोर नहीं दे सके। रोहित शर्मा 3 मैचों में 20 की औसत से 61 रन बना पाए। पूरी सीरीज में उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।पहले मैच में उन्होंने 29 गेंदो पर 26 रन, दूसरे मैच में उन्होंने 38 गेंदो में 24 रन और तीसरे मैच में 13 गेंदो में 11 रन बनाए।

Rohit Sharma

मुख्य चयनकर्ता और चयनसमिती की पसंद यशस्वी जायसवाल 

एकदिवसीय विश्वकप 2027 के लिए मुख्य चयनकर्ता और चयन समिती की पहली पसंद यशस्वी जासवाल है जो 3 पारियो में दो एकदिवसीय शतक लगा चुके हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जमाया था। लेकिन बोर्ड संभवत प्रसारणकर्ता के दबाव के कारण बुरे फॉर्स से गुजर रहे रोहित शर्मा को बरकरार रखना चाहती है।

19 सितंबर से हैं  Family Full House with Rohit Sharma के होस्ट

Family Full House with Rohit Sharma.में बतौर होस्ट शिरकत करते हुए नजर आ रहे हैं। यह मशूहर अमेरिकी शो द फैमिली फ्यूड(The Family Feud) का भारतीय संस्करण है और इसके 40 एपिसोड रोहित शर्मा ने शूट किए हैं ।इस अमेरिकी शो में मशहूर होस्ट स्टीव हार्वे की भूमिका रोहित शर्मा निभा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इसका सीजन 2 भी आएगा।