
AUSvsENG युवा तेज गेंदबाज महली बियर्डमैन ने अपने वनडे पदार्पण मैच में छह विकेट लेकर इतिहास रचा जिससे ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की शृंखला के पहले मुकाबले में इंग्लैंड को सात विकेट से शिकस्त दी।
बियर्डमैन ने 24 रन देकर छह विकेट झटके और वनडे पदार्पण पर ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज बन गए। उनकी शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान मिचेल मार्श की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने 159 गेंद शेष रहते एकतरफा जीत दर्ज की।
महली बियर्डमैन (छह विकेट) और स्पेंसर जॉनसन (तीन विकेट) के बेहतरीन गेंदबाजी प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 33.4 ओवरों में 131 रनों के स्कोर पर समेट दिया। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड के बल्लेबाज शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी आक्रमण के आगे संघर्ष करते देखे गये।
छठे ओवर में स्पेंसर जॉनसन ने बेन डकेट (नौ) को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया। इसके बाद जेवियर बार्टलेट ने टॉम बैंटन (25) का शिकार कर लिया। इसके बियर्डमैन ने इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया। एक समय इंग्लैंड ने 65 रन पर अपने आठ विकेट गंवा दिये थे। ऐसे समय गस ऐटकिंसन और विल जैक्स ने नौवें विकेट लिए 37 रन जोड़कर इंग्लैंड के स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।
49 second of pure awesomeness!!! What an extraordinary performance by Mahli Beardman! He made the English batters look like proper tailenders!! One for the future no doubt and world cricket should be keeping a very close eye on!! https://t.co/gzFra6s8dG
— Troll cricket unlimitedd (@TUnlimitedd) November 13, 2026
31वें ओवर में बियर्डमैन ने विल जैक्स को आउट कर इस साझेदारी का अंत किया। विल जैक्स ने 47 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली। 34वें ओवर में बियर्डमैन ने जोफ्रा आर्चर को आउट कर इंग्लैंड की पारी का 131 रन के स्कोर पर अंत कर दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से महली बियर्डमैन ने 7.4 ओवरों में 24 रन देकर छह विकेट झटके। स्पेंसर जॉनसन को तीन विकेट मिले। जेवियर बार्टलेट ने एक बल्लेबाज को आउट किया।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड के पहली ही गेंद पर खाता खोले बिना आउट होने के बावजूद शानदार शुरुआत की। मार्श ने महज 30 गेंदों पर 50 रन की आक्रामक पारी खेलकर इंग्लैंड को वापसी का मौका नहीं दिया। कूपर कोनोली ने 27, जोश इंग्लिस ने नाबाद 23 और मैट रेनशॉ ने नाबाद 26 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 23.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 132 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया।

