90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

BYD Denza D9

चीन की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी BYD के लग्जरी सब-ब्रांड Denza ने भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है। कंपनी ने भारत में अपनी दो कारें Denza D9 और Denza Z9 GT लॉन्च की हैं। इनमें Denza D9 एक लग्जरी इलेक्ट्रिक MPV है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 90 लाख रुपए रखी गई है। इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है। Denza D9 और Z9 GT की बिक्री भारत के छह शहरों में अपनी आधिकारिक डीलरशिप के माध्यम से करेगी। इनमें गुरुग्राम, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद शामिल हैं। ग्राहक आधिकारिक Denza डीलरशिप पर 10 लाख रुपए देकर इसे बुक कर सकते हैं।

ALSO READ: Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

MG M9 और Toyota Vellfire को मिलेगी चुनौती

Denza D9 का मुकाबला भारतीय बाजार में MG M9, Toyota Vellfire, Kia Carnival, Lexus LM और Mercedes-Benz V-Class जैसी लग्जरी MPV से होगा। कंपनी ने इस कार को प्रीमियम फीचर्स और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ पेश किया है। Denza D9 में 115kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जिसे सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है।

ALSO READ: Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

यह मोटर 456bhp की पावर और 365Nm का टॉर्क जनरेट करती है। इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर NEDC टेस्टिंग साइकिल के अनुसार 730 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है।

730 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज

Denza D9 में 115kWh की बैटरी दी गई है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 456bhp की अधिकतम पावर और 365Nm का टॉर्क देती है। कंपनी के मुताबिक, इसकी रेंज 730 किलोमीटर तक है। हालांकि, यह रेंज NEDC टेस्टिंग साइकिल पर आधारित है। वास्तविक परिस्थितियों में ड्राइविंग रेंज सड़क, मौसम, स्पीड और ड्राइविंग स्टाइल के अनुसार अलग हो सकती है।

ALSO READ: Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

Denza D9 में मिलेंगे लग्जरी फीचर्स

Denza D9 को खासतौर पर लग्जरी और आरामदायक सफर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें दूसरी रो के यात्रियों के लिए आर्मरेस्ट स्क्रीन, कूलिंग और हीटिंग कंपार्टमेंट तथा पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार में 15.6 इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन, 10.25 इंच का 3D इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एम्बिएंट लाइटिंग भी मिलती है। इसके अलावा इसमें 16-स्पीकर म्यूजिक सिस्टम, ADAS सेफ्टी टेक्नोलॉजी, 360-डिग्री कैमरा और 9 एयरबैग दिए गए हैं।

ALSO READ: Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

दूसरी रो में मिलेंगी मसाज सीटें

Denza D9 की दूसरी रो में कैप्टन सीटें दी गई हैं। इनमें 10-पॉइंट मसाज फंक्शन मिलता है। इसके अलावा सीटों में 10-वे पावर एडजस्टमेंट, हीटिंग, वेंटिलेशन और मेमोरी फंक्शन भी दिया गया है। इससे लंबी दूरी के सफर में यात्रियों को अधिक आराम मिलने की उम्मीद है।

ALSO READ: Electric Scooter : इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

चार एक्सटीरियर कलर में मिलेगी Denza D9

Denza D9 को कंपनी ने चार कलर विकल्पों में पेश किया है। इनमें व्हेल सी ब्लू (Whale Sea Blue), कॉसमॉस ब्लैक (Cosmos Black), स्टाररी नाइट ग्रे (Starry Night Grey) और आर्कटिक व्हाइट (Arctic White) शामिल हैं। वहीं, इसके इंटीरियर के लिए ब्राउन, बेज और ब्लैक थीम के विकल्प मिलेंगे।

ALSO READ: Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

 

डिजाइन में मिलती है प्रीमियम अपील

Denza D9 के एक्सटीरियर में बड़ा फ्रंट ग्रिल दिया गया है, जिसमें वर्टिकल क्रोम स्लैट्स मिलते हैं। इसके अलावा मेटियोर-प्रेरित हेडलैंप, 18 इंच के अलॉय व्हील और कनेक्टेड LED लाइट बार के साथ रैपअराउंड टू-पीस LED टेललैंप दिए गए हैं। कार में क्रोम विंडो लाइन, ब्रश्ड सिल्वर इंसर्ट और शार्क फिन एंटीना भी मिलता है।