Trading Ideas : कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी निचले स्तरों से 130 प्वाइंट सुधरकर 25200 के आसपास आ गया है। बैंक निफ्टी में भी सुधार है। मिडकैप और स्मॉलकैप हरे निशान में लौटे हैं। INDIA VIX में दूसरे दिन भी नरमी है। कैपिटल मार्केट सेक्टर में तेजी का दौर कायम है। कैपिटल मार्केट इंडेक्स करीब एक फीसदी चढ़ा है। एंजेल वन और MCX वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही IT शेयरों में भी खरीदारी आई है। लेकिन NBFCs, बैंक और ऑटो शेयरों में आज हल्की मुनाफावसूली है।
हिताची एनर्जी के अच्छे नतीजों से AI और डेटा सेंटर थीम से जुड़े दूसरे शेयरों में भी अच्छी तेजी है। सीमेंस एनर्जी तीन परसेंट उछलकर वायदा का टॉप गेनर्स में शामिल है। साथ ही GVT&D और CG पावर में भी रौनक है।
कमजोर बाजार में फार्मा और हेल्थकेयर की सेहत अच्छी है। दोनों के इंडेक्स 0.50 फीसदी मजबूत हुए हैं। डॉ रेड्डीज,सन फार्मा,अपोलो हॉस्टिपल,ग्लोबल हेल्थ जैसे शेयर 1 से 2 फीसदी चढ़े हैं।
बाजार: क्या ट्रेंड बरकरार है?
मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल हमने आखिरकार क्लोजिंग में मुनाफावसूली का नजरिया लिया। मुनाफावसूली का नजरिया सिर्फ बड़े मुनाफे को सुरक्षित रखने के लिए है। बैंक निफ्टी ऑल टाइम हाई के काफी करीब आ चुका था और कच्चे तेल के थोड़ा ऊपर आने के संकेत थे। साथ ही कल का डॉलर-रुपया का मूव थोड़ा हैरान करने वाला था। हालांकि अभी भी शॉर्ट का नजरिया नहीं लिया,सिर्फ मुनाफावसूली का नजरिया लिया है। आज देखेंगे कि कच्चे तेल की तेजी पर बाजार कैसे रिएक्ट करेगा। कच्चे तेल के साथ-साथ बॉन्ड यील्ड्स भी ऊपर आई हैं। शॉर्ट कवरिंग का कुशन भी अब हमारे पास नहीं बचा है। रैली की शुरुआत में 2.4 लाख शॉर्ट कॉन्ट्रैक्ट्स थे,अब सिर्फ 50,000 बचे हैं। आज की क्लोजिंग तय करेगी कि यहां से और तेजी बढ़ेगी या मुनाफावसूली होगी।
अक्टूबर में महंगाई बढ़ी
अक्टूबर में महंगाई बढ़ी है। यह 2 साल की ऊंचाई पर रही है और RBI की 6% की ऊपरी सीमा के पार निकल गई है। कोर महंगाई दर भी 4.6% से बढ़कर 4.8% पहुंच गई है। अभी यह कहना थोड़ी जल्दबाजी होगी कि महंगाई बड़ा फैक्टर है। नवंबर के डाटा की इंतजार करेंगे। कच्चे तेल के नीचे आने का असर देखेंगे।
आज के संकेत
ग्लोबल मार्केट्स में Nvidia का बड़ा असर हुआ है। Nvidia के को-फाउंडर & CEO जेन्सन हुआंग को आखिरकार इस्तीफा देना पड़ा है। Nvidia का शेयर नए 52-WEEK Low पर है। अपने शिखर से Nvidia का शेयर करीब 36% टूटा है। इसने दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी का दर्जा भी खो दिया है।
ईरान पर डोनाल्ड ट्रंप
ट्रुथ सोशल पर फिर डॉनल्ड ट्रंप का बयान आया है। इसमें कहा गया है कि ईरान के साथ समझौते की जरूरत नहीं है। समझौते का वक्त अब बहुत पीछे छूट गया है। जेडी वेंस को घरेलू मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। ईरान का पैसा और उसका स्ट्रेट हमारे पास है। वेंस सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के हेड मोहसेन रजाई के साथ बातचीत कर रहे थे। इस बीत क्रूड ऑयल की कीमतें उछलकर 96 डॉलर तक जाती दिखी हैं।
फेड अधिकारियों के बयान
सैन फ्रांसिस्को फेड की प्रेसिडेंट मैरी डेली ने कहा है कि महंगाई पर काबू पाने के लिए और दरें बढ़ानी होंगी। वहीं, क्लीवलैंड फेड की प्रेसिडेंट बेथ हैमैक ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर फेड तेजी से दरें बढ़ा सकता है। महंगाई पर काबू पाने में पीछे रहने पर सख्त कदम संभव हैं। फिलहाल तुरंत तेजी से दरें बढ़ाने की जरूरत नहीं हैं। वहीं, शिकागो फेड के प्रेसिडेंट ऑस्टन गूल्सबी ने कहा है कि AI इंफ्रा से मांग जरूरत से ज्यादा बढ़ सकती है। महंगाई पर काबू पाना और मुश्किल हो सकता है।
फेड अधिकारियों के बयानों का असर
फेड फंड फ्यूचर्स में दिसंबर में 0.25% बढ़ोतरी का अनुमान लगाया है। जनवरी और मार्च में भी 25-25 bps बढ़ोतरी की आशंका है। अमेरिका की 10 साल की बॉन्ड यील्ड 5.13% पर पहुंच गई है। यील्ड में रातोंरात 4.85% के करीब से उछाल आया है। अमेरिका की 2 साल की बॉन्ड यील्ड 4.9% पर पहुंच गई है।
बाजार में अब क्या करें?
बाजार में अभी भी बड़ा ट्रेंड तेजी का है। कल भी FIIs ने कैश में 7,800 करोड़ रुपए की खरीदारी की और कैश और फ्यूचर्स मिलाकर 11,000 करोड़ रुपए की बड़ी खरीदारी रही। मगर सवाल यह है कि क्या हम काफी ओवरबॉट हैं?
निफ्टी का 10 DEMA 24,500 पर और 20 DEMA 24,000 पर है। बैंक निफ्टी का 10 DEMA 58,600 पर और 20 DEMA 57,200 पर है। ऐसे में बाजार को अब थोड़ा ठंडा होने की जरूरत है। शॉर्ट भले ही ना करें लेकिन नए लॉन्ग सौदा रिस्क-रिवॉर्ड के हिसाब से ठीक नहीं है। एक नजर कच्चे तेल पर रखें,अगर $100 पार हुआ तो वापस थोड़ी दिक्कत होगी।
Anthropic के IPO से AI ट्रेड में फिर नई जान आई है। इसीलिए अब IT ने वापस चलना बंद कर दिया है। ऐसे में आज बैंक निफ्टी का रिएक्शन देखना होगा, क्योंकि तेल ऊपर आया है। हम एक बड़ी स्विंग को पूरा प्ले कर चुके हैं। अब अगली स्विंग के लिए बेहतर एंट्री के मौके का इंतजार करें। अगर किसी कारण आपको निफ्टी में 300 अंकों का रिएक्शन मिल जाए और अगर बैंक निफ्टी में 1000-1500 अंकों का रिएक्शन मिल जाए तो वह बेहतर री-एंट्री का मौका हो सकता है।
आज के दांव
HITACHI के शेयर में काफी शॉर्ट्स बने हैं और नतीजे उतने कमजोर नहीं हैं। आज इसमें तेजी आ सकती है। GVT&D और CG POWER में भी तेजी आ सकती है। दुनिया में AI ट्रेड में फिर जान लौटी है। Anthropic के IPO से AI ट्रेड में फिर नई जान आई है।
OIL INDIA पर दबाव दिख सकता है। इतने ऊंचे क्रूड के बावजूद नतीजे फीके रहे हैं। Q2 मुनाफा 21.3% घटा है। आय सिर्फ 1.4% बढ़ी है। मार्जिन भी 51.3% से घटकर 37.2% रहे हैं MANAPPURAM पर न्यूट्रल नजरिया है। इसके नतीजे मिलेजुले हैं और सोना नीचे आया है। गैप अप हुआ तो मुनाफावसूली का मौका होगा। एग्रेसिव ट्रेडर्स वाजिब SL से शॉर्ट भी कर सकते हैं।
INFOSYS और WIPRO पर दबाव रह सकता है। दुनिया में AI ट्रेड में फिर से जान लौटी है। हालांकि तेल के ऊपर आने और डॉलर-रुपया से लोअर लेवल पर सपोर्ट संभव है।
निफ्टी पर रणनीति
अनुज सिंघल का कहना है कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 25,100-25,150 पर और बड़ा सपोर्ट 24,900-25,000 पर है। आज खरीदने की जल्दी ना करें। पहला रजिस्टेंस 25,350-25,400 पर और बड़ा रजिस्टेंस 25,450-25,500 पर है। 25,450 के SL के साथ बेचें, लक्ष्य 25,050-25,150 पर होगा। केवल तभी खरीदें जब 25,000-25,050 होल्ड करे, SL 24,950 पर सेट करें।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
बैंक निफ्टी में अब थोड़ा इंतजार करेंगे। अभी भी बैंक निफ्टी सबसे मजबूत इंडेक्स है। लेकिन कच्चे तेल का ऊपर आना थोड़ा निगेटिव है। हमने 6000 अंकों की स्विंग में कल मुनाफावसूली का नजरिया लिया था। आज वेट एंड वॉच मोड रहेगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

