सैकड़ों लोगों ने ऑनलाइन भरा ट्रैफिक चालान, विभाग तक नहीं पहुंचा पैसा, कानपुर में ठगी से हड़कंप

साइबर ठगों ने वाहन चालान के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर करोड़ों की ठगी की। अकेले कानपुर में 650 और कानपुर संभाग में छह हजार से अधिक लोग शिकार बने। ठगों ने परिवहन विभाग की आधिकारिक साइट जैसी वेबसाइट बनाकर लोगों से चालान की रकम जमा कराई।