
Top News 13 November: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, दिल्ली में AQI 400 पार, जेंसन हुआंग का एनवीडिया से इस्तीफा, अंबाजी मंदिर में दर्शन नहीं करेंगे पीएम मोदी, आम आदमी पार्टी ने पंजाब में 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। 13 नवंबर की बड़ी खबरें :
नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व
लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ वर्ष 2026 में 13 नवंबर से 16 नवंबर तक मनाया जाएगा। कार्तिक शुक्ल चतुर्थी से शुरू होकर सप्तमी तिथि तक चलने वाले इस अनुष्ठान में भगवान सूर्य और छठी मैया की विधि-विधान से उपासना की जाती है। ALSO READ: Chhath Puja 2026: नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक, तस्वीरों में देखें छठ महापर्व के चारों दिनों की पूरी विधि
दिल्ली में AQI 400 पार
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल। अक्षरधाम, ITO, रजोकरी बॉर्डर, बवाना, आनंद विहार समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार। इससे लोगों को आंखों में जलन, खांसी और सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ा।
जेंसन हुआंग का एनवीडिया से इस्तीफा
एनवीडिया के सीईओ जेंसन हुआंग ने 2 महिलाओं के साथ विवाहेतर संबंधों की खबरों के बीच तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया है। इनमें से एक महिला एलिस हुआंग पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को चीन के लिए जासूसी करने का संदेह है। AI चिप बनाने वाली इस दिग्गज कंपनी में उनका 33 साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है। अब कोलेट क्रेस अंतरिम सीईओ की जिम्मेदारी संभालेंगी, जबकि कंपनी स्थायी उत्तराधिकारी की तलाश करेगी। ALSO READ: Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी
अंबाजी मंदिर में दर्शन नहीं करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 14 नवंबर को गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। यह दौरा शुभ अवसर लाभ पंचमी के मौके पर प्रस्तावित था। हालांकि, सरकार ने दौरा रद्द होने की कोई वजह नहीं बताई है।
पंजाब में विधायक-मंत्रियों के टिकट कटे
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 31 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। परमिंदर सिंह गोल्डी, गुरुमीत सिंह मीत हेयर, हरजोबन जीत सिंह रंधावा समेत कई पुराने कार्यकर्ताओं को दूसरी सूची में टिकट मिला है। सर्वे के आधार पर कई विधायकों और मंत्रियों के टिकट कटे।


