Gold Price Today: लगातार फिसल रहा सोना, सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन 24 और 22 कैरेट का इतना रह गया भाव

देश में सोने की कीमत में गिरावट बरकरार है। 13 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 139940 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में भाव 139790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरे शहरों में भी सोना नीचे आया है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2200 रुपये फिसला। कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बना रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,880.93 डॉलर प्रति औंस पर है।

इस साल धनतेरस पर देश भर में सोने का कुल कारोबार करीब 60,000 करोड़ रुपये रहने का शुरुआती अनुमान है। बिक्री के मूल्य में सालाना आधार पर 15-20 प्रतिशत की बढ़ोतरी रहने का अनुमान है। धनतेरस वाले दिन 6 नवंबर को भी दिल्ली के सराफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 2,500 रुपये टूटा था।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 139940 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 128340 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 128140 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 139790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 139790 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 128140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 139790 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 128140 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली128340139940
मुंबई128140139790
अहमदाबाद128240139840
चेन्नई128140139790
कोलकाता128140139790
हैदराबाद128140139790
जयपुर128340139940
भोपाल128240139840
लखनऊ128340139940
चंडीगढ़128340139940

फेस्टिव सीजन के बाद अब UPI पर नए चार्ज की तैयारी, ₹2,000 से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा MDR चार्ज

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट जारी है। 13 नवंबर की सुबह चांदी 199900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 50.12 डॉलर प्रति औंस है।