Maatrubhumi Trailer: सुपरस्टार सलमान खान स्टारर फिल्म मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस ने डिजिटल वर्ल्ड में तूफान ला दिया है। दरअसल फिल्म के ट्रेलर ने अपने रिलीज होने के 24 घंटे से भी कम समय में 50 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज अपने नाम किया है। फिल्म के ट्रेलर को हर तरफ से खूब सराहना मिल रही है, इन सब के बीच सेना के पूर्व सैनिक, सम्मानित सैन्य कर्मी, राजनेता और दर्शक भी इसकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।
ट्रेलर की सराहना करने वालों में शौर्य चक्र से सम्मानित रिटायर्ड मेजर पवन कुमार और सैन्य खुफिया विभाग के अनुभवी और सेना मेडल से सम्मानित मेजर एम जॉली का नाम शामिल है। सेना में रह चुके लोगों से मिल रही तारीफ इस रिस्पॉन्स को और भी खास बनाती है, खासकर इसलिए क्योंकि फिल्म में युद्ध, सैनिकों की कुर्बानी और उनके परिवारों पर पड़ने वाले भावनात्मक असर को दिखाया गया है।
Aaj release karoon ya kal ?
Jo kal kare so aaj kar, Jo aaj kare so ab.Enjoy the trailer…..
#MaatrubhumiTrailer out now
@IChitrangda @LakhiaApoorva #ZeynShaw #AbhishrriSen @JasonThamIndia @TheAnkurBhatia #HarshilShah #HeeraSohal #VipinBhardwaj @TanyaDesai4 #HimeshReshammiya @meetbros @SKFilmsOfficial @SKF_Music @RaviBasrur @cchintanshaah @ShamiraahN @editormayuresh
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) November 10, 2026
ट्रेलर को जो बात अलग बनाती है वह है इंसानी भावनाओं के साथ मिले गए है ऑक्टेन एक्शन सींस। कमाल के एक्शन सीन्स और शानदार विजुअल्स के साथ फिल्म में सैन्य मिशनों से जुड़ी अनिश्चितता, सैनिकों के परिवारों के बलिदान और दोनों तरफ जान गंवाने वालों के दर्द से भरे नतीजों को भी खूबसूरती से पेश किया गया है। दिग्गजों और जाने माने सम्मानित लोगों से लेकर दर्शकों से मिल रही सराहना के साथ इन सभी बातों ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फिल्म को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी और सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस हुई ‘मातृभूमि मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की जोड़ी लीड रोल में है। यह फिल्म 4 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है।

