SBI Share Price: देश के सबसे बड़े लेंडर एसबीआई के यूएस इंवेस्टर रोडशो के बाद ब्रोकरेजेज ने पॉजिटिव रुझान दिखाया तो इसके शेयर चमक उठे। बैंक ने अमेरिका में निवेशकों के सामने भविष्य की योजनाएं रखीं, जिस पर गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) और सीएलएसए (CLSA) फिदा हो गए। इससे शेयरों में जोश आया और आज करीब 2% उछल पड़ा। ऊपरी लेवल्स पर मुनाफावसूली के बावजूद अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 1.61% की बढ़त के साथ ₹1077.30 पर है। इंट्रा-डे में यह 1.86% चढ़कर ₹1,079.95 तक पहुंच गया था। एसबीआई के शेयरों को लेकर ब्रोकरेजेज के रुझान की बात करें तो किसी ने भी इसे बेचने की सलाह नहीं दी है। इसे कवर करने वाले 52 एनालिस्ट्स में से 45 ने खरीदारी की रेटिंग दी है तो बाकी सात ने होल्ड।
SBI पर क्यों हुए Goldman और CLSA फिदा?
एसबीआई ने अमेरिकी इंवेस्टर रोडशो में ग्रोथ प्रॉयोरिटीज, लोन विस्तार स्ट्रैटेजी और मुनाफे के टारगेट का जिक्र किया। इस रोडशो के बाद सीएलएसए ने ₹1,325 के टारगेट प्राइस के साथ एसबीआई की आउटपरफॉर्म रेटिंग को बरकरार रखा है तो गोल्डमैन ने ₹1,130 के टारगेट प्राइस के साथ फिर इसे खरीदारी की रेटिंग दी है।
सीएलएसए के मुताबिक अमेरिकी रोडशो में एसबीआई का मैनेजमेंट पूरे बैंकिंग सेक्टर और खुद एसबीआई की ग्रोथ की संभावनाओं को लेकर काफी पॉजिटिव है।
मैनेजमेंट के मुताबिक थर्मल और रिन्यूएबल पावर जनरेशन, और सड़क निर्माण जैसे सेक्टरों में कॉरपोरेट कैपिटल एक्सपेंडिचर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि मिड-साइज कंपनियों की निवेश गतिविधिया अभी भी काफी सुस्त हैं। एसबीआई ने फिर से 14-15% की लोन ग्रोथ का अनुमान लगाया , जिसमें रिटेल, कृषि और MSME (RAM) लोन का हिस्सा बैंक के घरेलू लोन पोर्टफोलियो में लगभग 65% रह सकता है।
मुनाफे के मोर्चे पर मैनेजमेंट का फोकस RoA (रिटर्न ऑन एसेट्स) पर है और 1% का कोर ROA हासिल करने का लक्ष्य बरकरार रखा है। बैंक के मुताबिक इसके लिए फीस से कमाई में सुधार और लायबिलिटी मैनेजमेंट को बेहतर बनाने पर फोकस रखा जाएगा।
डिपॉजिट के मोर्चे पर मैनेजमेंट का कहना है कि करंट अकाउंट (CA) डिपॉजिट में ग्रोथ कम रहने की वजह सरकारी डिपॉजिट में गिरावट रही।
गोल्डमैन ने अपनी रिपोर्ट में बैंक के चेयरमैन की व्यापक रणनीतिक विजन का जिक्र किया है, जैसे कि सेल्फ-एंप्लॉयड कस्टमर्स के लिए पर्सनल लोन पर फोकस बढ़ाना और वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज को मजबूत करना। बैंक की कोशिश कॉरपोरेट और रिटेल ग्राहकों के साथ संबंधों को और मजबूत करना चाहता है, ताकि क्रॉस-सेलिंग के मौके मिल सकें। साथ ही बैंक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल इनीशिएटिव्स के जरिए अपने काम करने के तरीके को नए समय के हिसाब से बनाने की योजना बना रहा है।
बिजनेस आउटलुक को लेकर मैनेजमेंट को भरोसा है कि क्रेडिट ग्रोथ लगभग 15% रहेगी, और यह इससे कुछ प्रतिशत अधिक भी हो सकती है। पूरे बैंकिंग सिस्टम में क्रेडिट ग्रोथ लगभग 18-19% चल रही है, लेकिन मैनेजमेंट का मानना है कि पिछले साल के बहुत मजबूत आधार को देखते हुए इंडस्ट्री की ग्रोथ रेट के बराबर पहुंचना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
एसबीआई के शेयरों ने इस साल निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। 24 फरवरी 2026 को बीएसई पर यह ₹1,234.80 पर था, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से तीन महीने में यह 24.37% टूटकर 18 मई 2026 को ₹933.85 पर आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।
ITC Share Price: Gold Flake की महंगाई का शेयरों ने मनाया जश्न, 4 महीने बाद पहुंचा ₹290 के पार
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

