
गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUG) को उसकी स्थापना के 17 वर्षों के इतिहास में पहली बार महिला कुलपति मिली हैं। गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में व्यापक शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव रखने वालीं प्रोफेसर विजिता सिंह अग्रवाल ने सोमवार को औपचारिक रूप से कुलपति के रूप में पदभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसरों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
एक वर्ष के लंबे इंतजार के बाद स्थायी नियुक्ति
विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर रामाशंकर दुबे ने 22 नवंबर 2019 को पद संभाला था और एक वर्ष के सेवा विस्तार के बाद वे 22 नवंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके सेवानिवृत्त होने के बाद से विश्वविद्यालय का कामकाज कार्यवाहक कुलपति द्वारा चलाया जा रहा था। लगभग एक वर्ष के लंबे प्रतीक्षा अंतराल के बाद केंद्रीय विश्वविद्यालय को प्रोफेसर अग्रवाल के रूप में स्थायी कुलपति मिली हैं।
उच्च शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा देने का संकल्प
विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, प्रोफेसर अग्रवाल की नियुक्ति विश्वविद्यालय के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। नई कुलपति के रूप में वे विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों का नेतृत्व करेंगी। उनसे यह अपेक्षा की जा रही है कि वे गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और संस्थागत विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेंगी तथा राष्ट्रीय विकास में उत्कृष्ट योगदान देंगी।
Central University of Gujarat Welcomes Its First Woman Vice-Chancellor The Central University of Gujarat warmly welcomes Prof. Vijita Singh Aggarwal as its new Hon’ble Vice-Chancellor. Prof. Aggarwal formally assumed charge today, 10 November 2026, marking a historic milestone as the first woman Vice-Chancellor of the Central University of Gujarat. A distinguished academician from Guru Gobind Singh Indraprastha University, New Delhi, Prof. Aggarwal brings with her rich academic and administrative experience. The University fraternity looks forward to her visionary leadership, guidance and valuable contributions towards strengthening academic excellence, research, innovation and institutional development. Heartiest congratulations and a warm welcome to Prof. Vijita Singh Aggarwal on this historic occasion! #CentralUniversityOfGujarat #CUG #FirstWomanViceChancellor #ViceChancellor #AcademicLeadership #HigherEducation
— Central University of Gujarat (@PROCUG1) November 10, 2026
गांधीनगर से शुरू हुआ सफर, वडोदरा में स्थापित हुआ स्थायी परिसर
वर्ष 2009 में स्थापित गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय शुरुआत में गुजरात की राजधानी गांधीनगर के सेक्टर 29 और 30 स्थित अस्थायी परिसर से संचालित हो रहा था और इसे NAAC द्वारा ‘A+’ ग्रेड प्राप्त है। जून 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा जिले के डभोई तालुका स्थित कुंडेला गांव में 100 एकड़ में फैले इसके स्थायी परिसर की आधारशिला रखी थी। यह नया स्थायी परिसर अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं, केंद्रीय पुस्तकालय, व्याख्यान कक्षों और छात्रावास सुविधाओं से सुसज्जित है।


