Nifty Outlook: 26000 नहीं, अब तो निफ्टी की नजर 28000 पर; 4 वजहों से सिटी ने बढ़ाया टारगेट

Nifty Outlook: वैश्विक इंवेस्टमेंट बैंकिंग फर्म सिटी ने भारतीय शेयर बाजार पर अपना भरोसा बढ़ाया है और निफ्टी 50 का टारगेट 26 हजार से बढ़ाकर 28 हजार कर दिया है। सिटी ने यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की है, जब 9 नवंबर को ही एचएसबीसी ने भी भारतीय शेयर बाजार पर अपना रुख बदलते हुए रेटिंग को दोबारा ओवरवेट कर दिया है। इनका यह बुलिश रुझान ऐसे समय में सामने आया, जब पिछले कारोबारी हफ्ते निफ्टी में 7.5% की तेजी आई जोकि करीब छह साल में सबसे तेज उछाल रहा।

Nifty Outlook: तीन वजहों से बढ़ा भरोसा

कंपनियों की मजबूत अर्निंग ग्रोथ: कमोडिटीज के भाव में उछाल के बावजूद कंपनियों के दूसरी तिमाही के नतीजे धमाकेदार आ रहे हैं और उन्होंने पहली तिमाही की रफ्तार को बरकरार रखा है। सिटी को वित्त वर्ष 2026 से 2028 के बीच भारतीय कंपनियों की कमाई में 15-16% CAGR ग्रोथ की उम्मीद है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट: सिटी के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में प्रति बैरल $10 की गिरावट से भारत के चालू खाते का घाटा (CAD) 30-40 बेसिस पॉइंट घट सकता है और महंगाई में भी 50 बेसिस पॉइंट की कमी आ सकती है। इससे निफ्टी 50 के ईपीएस में करीब 2% तक सुधार दिख सकता है।

AI सेक्टर की सुस्ती से निवेश का रुख बदलना: अमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप के रिपब्लिकन पार्टी की शिकस्त से एआई और डेटा सेंटर निवेश की रफ्तार धीमी होने की आशंका बनी है। इससे दूसरे बाजारों की तरफ निवेश का रुख बढ़ सकता है। सिटी का मानना है कि एआई मोनेटाइजेशन पर बढ़ते फोकस से भारतीय कंपनियों को फायदा मिल सकता है।

विदेशी निवेश की वापसी: सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक MSCI Emerging Markets से जुड़ी करीब $1.5 ट्रिलियन का एसेट है। अगर इनमें भारत का एक्टिव वेट में करीब 20% बढ़ता है तो इससे लगभग $1200 करोड़ का निवेश आ सकता है। फिलहाल इसमें भारत और वेटेज और और पोर्टफोलियो में भारत का अंडरवेट लेवल, दोनों ही कई वर्षों के निचले स्तर के करीब है, जब घरेलू निवेश का फ्लो लगातार मजबूत बना हुआ है।

रिस्क क्या हैं?

सिटी के मुताबिक पश्चिमी एशिया में तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय मार्केट को झटका लग सकता है। इसके अलावा जीएसटी से जुड़े फायदे का असर कम होने, अल नीनो के कारण खपत प्रभावित होने और एआई से नौकरियों पर अनुमान से अधिक असर पड़ने की आशंका भी चाल पर असर डाल सकती है।

ये स्टॉक्स हैं पसंद

अब भारतीय बाजार में सिटी के पसंद की बात करें तो सिटी को निफ्टी में शामिल बजाज फाइनेंस पसंद है और इसे टॉप पिक में शुमार किया है। ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक कंपनी की ग्रोथ विजिबिलिटी, अलग-अलग प्रोडक्ट्स का पोर्टफोलियो और मजबूत प्रोविजनिंग बफर से कमाई में स्थिरता बनी रह सकती है और रिटर्न रेश्यो भी बेहतर रह सकता है।

सिटी के मुताबिक अगर तेल की कम कीमतें बनी रहती हैं, लेकिन कॉम्पटीशन बना रहता है तो नियर टर्म में स्टेपल्स को फायदा मिल सकता है। सिटी को उम्मीद है कि डेटा सेंटर के रुझान के कारण कुछ इंडस्ट्रियल शेयरों पर नियर टर्म में दबाव रहेगा, लेकिन पावर कैपेक्स, मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर स्पेंडिंग के सपोर्ट पर कमाई मजबूत बनी रह सकती है।

Vedant Poly Fabs IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, दूध-तेल का प्लास्टिक पाउच बनाने वाली कंपनी की लाल शुरुआत

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।