3 विकेट से न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने पाई 2-0 की बढ़त

INDvsNZ सितारों से सजे भारतीय बल्लेबाजी क्रम की शुरूआती नाकामी के बाद के एल राहुल की संयमित पारी के दम पर भारत ने वर्षाबाधित दूसरे वनडे में शनिवार को न्यूजीलैंड को डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर चार रन से हरा दिया। अब भारत पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 से आगे है। तीसरा मैच मंगलवार को हैमिल्टन में खेला जायेगा।

जीत के लिये 47 ओवर में 135 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 26 ओवर में सात विकेट 113 रन पर गंवा दिये थे जब बारिश शुरू हो गई। उस समय डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर भारत को 109 रन की जरूरत थी । कप्तान शुभमन गिल पहली ही गेंद पर जैकब डफी का शिकार हुए और खाता खोले बिना स्लिप में कैच दे बैठे। डफी ने विराट कोहली (सात) को भी पवेलियन भेजा।

रोहित शर्मा ने 28 गेंद में 23 रन बनाये लेकिन सीम का सामना करने में सहज नहीं दिखे। अक्षर पटेल (सात) और श्रेयस अय्यर (30) शॉर्ट गेंदों पर विकेट गंवा बैठे । वहीं पहली 20 में से 18 डॉट गेंद खेलने वाले राहुल ने अपना संयम बनाये रखा और डफी को छक्का लगाकर टीम को सौ रन के पार पहुंचाया । राहुल ने 38 गेंद में 26 रन बनाये। 

ALSO READ: न्यूजीलैंड की एक और टेस्ट पारी, मिचेल के अर्धशतक के बाद 135 पर समेटा भारत ने