पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग

पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी आग

train fire

पंजाब के राजपुरा में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में आग लगने की घटना सामने आई है। यह घटना अंबाला रेल मंडल के अंतर्गत हुई। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

ALSO READ: ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि सराय बंजारा स्टेशन के पास ट्रेन का सुरक्षा सिस्टम सक्रिय हो गया, जिसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से रोक दिया गया। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

ALSO READ: CJI सूर्यकांत पर पोस्ट से सुप्रीम कोर्ट हुआ नाराज, केरल कांग्रेस से पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न हो, पढ़िए पूरा मामला

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। आग बुझाने का काम जारी है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अब तक किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं मिली है।