
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग और लक्ष्य रायचंदानी के नाबाद अर्धशतक की मदद से भारतीय टीम ने शुक्रवार को Under-19 Asia Cup एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी।
ईशान सूद (18 रन देकर तीन विकेट) और अर्जुन राजपूत (8 रन देकर 3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की मदद से भारत ने नेपाल को 42.3 ओवर में 128 रन पर आउट कर दिया। इसके बाद दिग्गज भारतीय खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर (नाबाद 70) और रायचंदानी (नाबाद 53) ने टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचाया।
Virender Sehwag’s son, Aaryavir Sehwag, brings up his maiden Youth ODI fifty during the U19 Asia Cup -He reaches the milestone in just 34 ballshttps://t.co/O7DmqgZppd
— ONE7 (@17pixles) November 6, 2026
भारत ने केवल 19.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 129 रन बनाकर 185 गेंद शेष रहते जीत हासिल की और इस तरह से अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।पहले बल्लेबाजी करने उतरी नेपाल की टीम का स्कोर एक समय चार विकेट पर 51 रन था। उसकी तरफ से दर्श सोनार ने 43 रन और आशीष लूथर के 29 रन का योगदान दिया।सूद ने नेपाल के शीर्ष क्रम को झकझोरा जबकि राजपूत ने पुछल्ले बल्लेबाजों को नहीं टिकने दिया।
भारत जब बल्लेबाजी के लिए उतरा तो रायचंदानी ने शुरू में तेजी दिखाई लेकिन इसके बाद आर्यवीर ने अपने आक्रामक तेवरों का शानदार नजारा पेश किया। उन्होंने 52 गेंद की अपनी पारी में सात चौके और चार छक्के लगाए। रायचंदानी 63 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद रहे।भारत अपना अगला मैच रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा।

