Johnsoncab IPO Listing: ₹200 का शेयर 19% से अधिक प्रीमियम पर लिस्ट, आईपीओ को मिली थी शानदार बोली

Johnsoncab IPO Listing: केबल-वायर बनाने वाली जॉनसनकैब इलेक्ट्रिकल्स के शेयरों की आज BSE SME पर शानदार एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल इसे 23 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹200 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹238.50 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 19.25% का लिस्टिंग गेन (Johnsoncab Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। टूटकर यह ₹226.65 (Johnsoncab Share Price) पर आ गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 13.33% मुनाफे में हैं।

Johnsoncab IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

जॉनसनकैब इलेक्ट्रिकल्स का ₹56 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 23.82 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 20.19 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 42.27 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 17.98 गुना भरा था।

इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 28,00,800 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹8.46 करोड़ फैक्ट्री शेड के विस्तार, ₹9,90 करोड़ प्लांट और मशीनरी की खरीदारी, ₹8.50 करोड़ पेपर इंसुलेटेड कॉपर/एलुमिनियम कंडक्टर्स बनाने के लिए नई मशीनरी की खरीदारी, ₹3.23 करोड़ रूफटॉप सोलर पावर प्लांट के सेटअप और खरीदारी, ₹14.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की अतिरिक्त जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Johnsoncab Electricals के बारे में

जॉनसनकैब इलेक्ट्रिकल्स की शुरुआत नवंबर 2020 में हुई थी लेकिन इसकी शुरुआत फरवरी 2012 में पार्टनरशिप फर्म मेसर्स जॉनसन केबल्स के तौर पर हुई थी। यह 1.1 kV तक की लो-वोल्टेज वायर और केबल बनाती है। इसके प्रोडक्ट्स की बिक्री जॉनसन केबल्स के नाम से होती है, जिसकी सप्लाई रेलवे, पावर इंफ्रा, रिन्यूएबल एनर्जी और अन्य इंडस्ट्रीज को होता है। इसके पोर्टफोलियो में कंट्रोल केबल, पावर केबल, इंडस्ट्रियल सिंगल-कोर और मल्टीकोर केबल, हाउस और बिल्डिंग वायर, वेल्डिंग केबल्स, सोलर/फोटोवोल्टैक केबल्स और सबमर्सिबल फ्लैट केबल है। गुजरात के मेहसाणा में इसके दो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स हैं।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना करीब 131% की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹13.42 करोड़ और टोटल इनकम 54% से अधिक के सीएजीआर से ₹211.34 करोड़ पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष 2027 के अप्रैल-अगस्त 2026 में कंपनी को ₹8.63 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹113.33 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ था। अगस्त 2026 के आखिरी में कंपनी पर ₹77.57 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹32.32 करोड़ पड़े थे।

Maxwell Engineering IPO Listing: लिस्टिंग पर पैसे लगभग डबल, ₹158 के शेयरों ने मचाया धमाल

HGS IPO Listing: ₹57600 का मुनाफा हर लॉट पर, लिस्ट होते ही ₹120 का शेयर अपर सर्किट पर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।