जुलाई में अमेरिका में खेले गए फीफा विश्वकप में पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिश्चियानो रोनाल्डो ने यह साफ कह दिया था कि यह उनका अंतिम विश्वकप होगा करीब 5 महीने बाद गुरुवार को उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह दिया।
41 वर्षीय रोनाल्डो इस टूर्नामेंट के छह संस्करणों में खेल चुके हैं – 2006, 2020, 2014, 2018, 2022 और 2026। वह ग्रुप चरण में उज्बेकिस्तान के खिलाफ गोल करने के साथ ही छह विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो ने ग्रुप स्टेज में उज्बेकिस्तान के खिलाफ दो गोल किए, और फिर राउंड ऑफ 32 में क्रोएशिया के खिलाफ पेनल्टी से गोल दागा, जो विश्व कप के नॉकआउट मैच में उनका पहला गोल था।
पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर रोनाल्डो ने यह फैसला तब लिया जब वह 1000 गोल के मील के पत्थर के बहुत करीब थे। पुर्तगाली सुपरस्टार ने 1,333 मैचों में 978 गोल किए हैं, जिससे वे 1,000 गोल से सिर्फ़ 22 गोल दूर थे।
हालांकि, रोनाल्डो ने बार-बार साबित किया कि उम्र उनके लिए कोई रुकावट नहीं है। 41 साल की उम्र में भी वे लगातार गोल करते हुए ही विदा हुए। उन्होंने अपनी बेहतरीन फिटनेस और टॉप पर बने रहने की बेमिसाल चाहत के दम पर अपना करियर बनाया। पुर्तगाली खिलाड़ी ने मेसी के मुकाबले करियर में 51 गोल ज़्यादा किए हैं।
Cristiano Ronaldo has finally given up for the first time in his life. Happy I lived through this era https://t.co/AEMgdOYqGY
— Goat Sesko (@GoatSesko) November 5, 2026
अंतरराष्ट्रीय गोलो में मेस्सी से आगे रोनाल्डो
लियोनेल मेसी ने अपने करियर में 207 इंटरनेशनल मैचों में 125 गोल किए हैं, जिससे वे अर्जेंटीना के लिए अब तक के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा गोल करने वालों की लिस्ट में भी मेसी दूसरे नंबर पर हैं, उनसे आगे सिर्फ उनके प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं।

