धनतेरस से पहले शेयर बाजार में बंपर दिवाली, सेंसेक्स 2009 अंक उछलकर 79,300 के पार; निवेशकों की हुई चांदी

धनतेरस से पहले शेयर बाजार में बंपर दिवाली, सेंसेक्स 2009 अंक उछलकर 79,300 के पार; निवेशकों की हुई चांदी

share market 5 november

Share Market 5 November : धनतेरस के पावन पर्व से ठीक एक दिन पहले भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों को बेहतरीन दिवाली गिफ्ट मिला। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों, अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के परिणामों और कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के दम पर बाजार में बंपर तेजी दर्ज की गई है। लगातार चौथे सत्र में तूफानी बढ़त बनाते हुए सेंसेक्स 2000 से अधिक अंकों की जबरदस्त छलांग के साथ 79,300 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया, जिससे निवेशकों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई है।

 

भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए गुरुवार का दिन बेहद शानदार रहा। वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते बाजार में बंपर तेजी दर्ज की गई। लगातार चौथे सत्र में बढ़त बनाते हुए सेंसेक्स 2009 अंकों की छलांग लगाकर 79,300 के पार बंद हुआ तो निफ्टी भी 24500 के मनौवैज्ञानिक स्तर के ऊपर पहुंच गया। इससे निवेशकों के चेहरे खिल उठे हैं।

 

धनतेरस से 1 दिन पहले शेयरों की दुनिया में मिडटर्म चुनाव में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हार का जश्न जमकर मना। लगातार चौथे दिन भारतीय शेयर बाजारों में तेजी का माहौल है। इन चार दिनों में 4851 अंक चढ़ गया तो निफ्टी में भी 1482 अंकों की बढ़त रही। 

 

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 2009 अंक बढ़कर 79310 पर पहुंच गया तो निफ्टी 576 अंकों की बढ़त के साथ 24537 पर था। सेंसेक्स 2.60 फीसदी चढ़ा तो निफ्टी में 2.40 फीसदी की बढ़त दिखाई दी। बाजार की इस तेजी में बैंकिंग, ऑटो और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों ने सबसे ज्यादा दम दिखाया। बड़ी कंपनियों के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी आज खरीदारी देखने को मिली। 

 

कच्चे तेल में भारी गिरावट

अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की करारी हार के बाद क्रूड के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की कीमतें दो महीने के निचले स्तर पर आ गईं। ब्रेंट क्रूड घटकर 96.06 पर पहुंचा। WTI क्रूड भी 88.59 डॉलर प्रति बैरल पर था। इंडियन बास्केट में कच्चे तेल की कीमत घटकर 107 डॉलर प्रति बैरल हुई।