Mahindra Scorpio N Edition One : ब्लैक लुक में आएगी महिन्द्रा स्कार्पियो एन, अंदर मिलेगा वाइन रेड केबिन, डीलरशिप पर दिखा नया एडिशन वन

Mahindra Scorpio N Edition One : ब्लैक लुक में आएगी महिन्द्रा स्कार्पियो एन, अंदर मिलेगा वाइन रेड केबिन, डीलरशिप पर दिखा नया एडिशन वन

Mahindra Scorpio N Edition One

महिंद्रा अपनी लोकप्रिय SUV स्कॉर्पियो N का नया स्पेशल एडिशन लाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस SUV को एक डीलरशिप यार्ड में देखा गया है, जिस पर Edition One की बैजिंग नजर आई है। इस नए एडिशन में ब्लैक एक्सटीरियर के साथ नया डिजाइन वाली फ्रंट ग्रिल और वाइन रेड कलर का इंटीरियर दिया गया है। इसका लुक मौजूदा स्टैंडर्ड मॉडल से काफी अलग दिखाई देता है।

 

यह स्पेशल एडिशन ऐसे समय में सामने आया है, जब महिंद्रा ने अगस्त 2026 में स्कॉर्पियो N के फीचर्स और उपकरणों में कुछ बदलाव किए थे। हालांकि, कंपनी ने अभी तक Edition One की कीमत और लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। डीलरशिप पर नजर आई SUV से इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर की खासियतों का पता चला है।

ALSO READ: Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Mahindra Scorpio N Edition One : वाइन रेड इंटीरियर और नई फ्रंट ग्रिल

महिंद्रा स्कॉर्पियो N Edition One का सबसे बड़ा आकर्षण इसका वाइन रेड इंटीरियर है। केबिन में सीटों के साथ डैशबोर्ड के कुछ हिस्सों और डोर पैड्स पर भी इसी रंग की फिनिश दी गई है। वहीं, डैशबोर्ड के ऊपरी हिस्से और केबिन के निचले प्लास्टिक पार्ट्स को ब्लैक कलर में रखा गया है। इसकी सीटों पर स्टिचिंग और बीच के हिस्से में परफोरेटेड डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा डोर हैंडल, AC वेंट्स और सेंटर कंसोल के आसपास मेटैलिक एक्सेंट देखने को मिलते हैं।

 

SUV में दूसरी पंक्ति में बेंच सीट का विकल्प बरकरार रखा गया है। पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट के पीछे AC वेंट्स दिए गए हैं। फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, बड़ा सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील और ऑटोमैटिक गियर सिलेक्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। गौरतलब है कि अगस्त 2026 में महिंद्रा ने स्कॉर्पियो N के कुछ चुनिंदा वेरिएंट में 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अपडेटेड केबिन कंट्रोल्स दिए थे।

ALSO READ: Electric Scooter : TVS iQube बना नंबर 1, Hero Vida और TVS Orbiter की भी धूम, भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 67.5% बढ़ी

Mahindra Scorpio N Edition One

Mahindra Scorpio N Edition One: इंजन और ट्रांसमिशन

महिंद्रा स्कॉर्पियो N Edition One में मौजूदा मॉडल के इंजन विकल्प मिलने की उम्मीद है। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है। दोनों इंजन के साथ वेरिएंट के हिसाब से 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। वहीं, चुनिंदा डीजल वेरिएंट में फोर-व्हील ड्राइव (4WD) की सुविधा भी उपलब्ध है। डीलरशिप पर देखे गए Edition One मॉडल में भी कंपनी मौजूदा इंजन और ट्रांसमिशन विकल्पों को बरकरार रख सकती है।

ALSO READ: Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Scorpio N Edition One vs Carbon Edition: क्या होगा अंतर?

महिंद्रा पहले से ही स्कॉर्पियो N का Carbon Edition बेचती है। इसमें ब्लैक एक्सटीरियर डिटेलिंग के साथ डार्क थीम वाला केबिन मिलता है। वहीं, नए Edition One में कंपनी ने अलग स्टाइलिंग अपनाई है। इसमें ब्लैक बॉडी के साथ वाइन रेड इंटीरियर और मेटैलिक एक्सेंट दिए गए हैं। इस तरह दोनों स्पेशल एडिशन के लुक और केबिन थीम में अंतर देखने को मिलता है। फिलहाल महिंद्रा ने Edition One की लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में इसकी आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।