इस दिवाली इन 6 स्टॉक्स में हो सकती है जोरदार कमाई, बजाज ब्रोकिंग ने तैयार की है लिस्ट

इस बार दिवाली 8 नवंबर को है। उस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग होगी। बीएसई और एनएसई ने इसके लिए दोपहर बाद का समय तय किया है। मुहूर्त ट्रेडिंग में शेयर खरीदना शुभ माना जाता है। अगर आप इस मौके पर शेयर खरीदना चाहते हैं तो आप 6 शेयरों के बारे में सोच सकते हैं। बजाज ब्रोकिंग ने शेयरों की यह लिस्ट तैयार की है।

M&M

यह देश की सबसे बड़ी ऑटो कंपनियों में से एक है। यह कंपनी कई तरह के व्हीकल्स बनाती है। बजाज ब्रोकिंग ने इसके शेयर के लिए 3,251 रुपये का टारगेट दिया है। कंपनी के शेयर के 2,908 रुपये के करेंट प्राइस के मुकाबले यह करीब 12 फीसदी ज्यादा है। एमएंडएम ट्रैक्टर, एसयूवी, ट्रक सहित कई तरह के व्हीकल्स बनाती है। इसके एसयूवी की अच्छी मांग है।

Varun Beverages

बजाज ब्रोकिंग ने इस शेयर के लिए 459 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि 408 रुपये के करेंट प्राइस से यह शेयर करीब 12.50 फीसदी तक चढ़ सकता है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि कंपनी की वॉल्यूम ग्रोथ अच्छी रहने की उम्मीद है। विदेश में विस्तार का फायदा भी कंपनी को मिलेगा।

CG Power & Industrial Solutions

इस शेयर में निवेश से करीब 16 फीसदी कमाई हो सकती है। बजाज ब्रोकिंग ने इस शेयर के लिए 938 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। 810 रुपये के करेंट प्राइस के मुकाबले यह 15.80 फीसदी ज्यादा है। कंपनी ट्रांसफर बनाने की अपनी क्षमता बढ़ा रही है। सेमीकंडक्टर बिजनेस में एंट्री से लंबी अवधि में कंपनी को अच्छी ग्रोथ मिल सकती है।

GE Vernova T&D India

कंपनी को पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रिब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर में बढ़ते निवेश का फायदा मिलेगा। बजाज ब्रोकिंग ने इस वजह से शेयर में निवेश की सलाह दी है। उसने शेयर के लिए 4,050 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि 4,050 रुपये के करेंट प्राइस से यह शेयर 12.22 फीसदी चढ़ सकता है। कंपनी की 21,440 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक से रेवेन्यू को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं है।

Sudarshan Chemical Industries

बजाज ब्रोकिंग ने शेयर के लिए 1,144 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि 1,076 रुपये के करेंट प्राइस से यह शेयर 6 फीसदी से ज्यादा चढ़ सकता है। कपनी अपनी क्षमता का पूरा इस्तेमाल करने पर फोकस कर रही है। इससे मार्जिन बढ़ने की उम्मीद है, जिसका असर इसके शेयरों पर दिखेगा।

यह भी पढ़ें: Lenskart Q2 Profit: सितंबर तिमाही में लेंसकार्ट का प्रॉफिट दोगुना हुआ, रेवेन्यू भी 36% बढ़ा

Rolex Rings

इस शेयर में निवेश से करीब 10 फीसदी कमाई हो सकती है। बजाज ब्रोकिंग ने इस शेयर के लिए 185 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इसका मतलब है कि 168.76 रुपये के करेंट प्राइस से यह शेयर 9.62 फीसदी चढ़ सकता है। कंपनी की बैलेंसशीट पर कोई कर्ज नहीं है। कंपनी आउटसोर्सिंग के मौके का भी फायदा उठा सकती है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।