Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        सोना खरीदने से तौबा कर रहे भारतीय!
        CRPF के इतिहास में 47 साल बाद
        Diwali 2026: दिवाली से पहले महंगाई का
        SIP Calculator: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड
        त्रिपुरा में तस्करों ने BSF जवानों पर
        पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो को दिखाई
        Dia Mirza Diwali Video Row: ‘भारत एक
        Pune Metro: 13500 करोड़ खर्च कर तैयार
        • Latest News
          सोना खरीदने से तौबा कर रहे भारतीय!
          CRPF के इतिहास में 47 साल बाद
          Diwali 2026: दिवाली से पहले महंगाई का
          SIP Calculator: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड
          त्रिपुरा में तस्करों ने BSF जवानों पर
          पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो को दिखाई
          Dia Mirza Diwali Video Row: ‘भारत एक
          Pune Metro: 13500 करोड़ खर्च कर तैयार

        Dia Mirza Diwali Video Row: ‘भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है’; दिया मिर्जा के दिवाली वीडियो पर विवाद से बॉम्बे HC आहत, BMC को फिर से अपलोड करने का निर्देश

        Dia Mirza Firecracker Appeal Row: बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार (3 नवंबर) को बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा के उस वीडियो को दोबारा जारी करने का आदेश दिया, जिसमें उन्होंने मुंबई के लोगों से पर्यावरण के अनुकूल दिवाली मनाने और पटाखों से परहेज करने की अपील की थी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को निर्देश देते हुए अदालत ने कहा कि अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने का कोई औचित्य नहीं था। अदालत ने इस पूरे विवाद पर नाराजगी जताते हुए कुछ राजनेताओं की टिप्पणियों को लेकर कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। कोर्ट ने BMC के पर्यावरण अनुकूल और पटाखा मुक्त दिवाली अभियान के तहत अभिनेत्री दिया मिर्जा के वीडियो को लेकर हुए विवाद पर गहरी पीड़ा और नाराजगी जताई। इसी के साथ नगर निकाय को मिर्जा का वीडियो फिर से अपलोड करने का निर्देश दिया।

        वीडियो विवाद से हाई कोर्ट आहत

        न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस मामले का स्वतः संज्ञान लेते हुए जस्टिस गिरीश कुलकर्णी और जस्टिस नीला गोखले की पीठ ने कहा कि वह कुछ लोगों, विशेषकर आम आदमी के प्रतिनिधियों की तुच्छ मानसिकता से आहत है। हाई कोर्ट ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पर्यावरण और वायु तथा ध्वनि प्रदूषण के प्रति जागरुकता के लिए बनाए गए वीडियो को विवाद का विषय बना दिया गया। अदालत ने कहा कि कोई भी व्यक्ति इस बात पर सवाल नहीं उठा सकता कि अधिकारियों ने जागरुकता फैलाने के लिए किसी खास हस्ती को क्यों चुना।

        BJP नेताओं को लगाई फटकार

        लाइव लॉ के मुताबिक, बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन बीजेपी नेताओं को फटकार लगाई है, जिन्होंने दीया मिर्जा के वीडियो क्लिप की आलोचना की थी। इस वीडियो में दीया मिर्जा ने नागरिकों से अपील की थी कि वे हाई कोर्ट के आदेशानुसार सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे न फोड़ें। BMC ने इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के लिए दीया मिर्जा को शामिल किया था। लेकिन बीजेपी नेताओं के विरोध के बाद, इस वीडियो को BMC के सोशल मीडिया हैंडल से हटा दिया गया। बेंच ने कहा कि वे कुछ राजनेताओं की बेतुकी टिप्पणियों से परेशान हैं। अदालत ने उन्हें याद दिलाया कि “भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है।” जजों ने BMC को आदेश दिया है कि वह हटाए गए वीडियो को वापस बहाल करे।

        क्यों मचा है बवाल? जानिए पूरा विवाद

        बीएमसी के पर्यावरण-अनुकूल दिवाली अभियान के लिए मिर्जा के वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की मुंबई इकाई के अध्यक्ष अमित साटम की आपत्ति और मेयर रितु तावड़े द्वारा उन्हें हिंदू विरोधी बताने वाली टिप्पणियों के बाद नागरिक निकाय द्वारा सोशल मीडिया से उनका वीडियो चुनिंदा तरीके से हटाए जाने से सोमवार को राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण के बीच बॉम्बे हाई कोर्टके निर्देश पर बीएमसी ने नागरिकों से आतिशबाजी नहीं करने और पर्यावरण अनुकूल दिवाली मनाने की अपील की थी। इस अभियान के तहत नगर निकाय ने दिया मिर्जा समेत कई जानी-मानी हस्तियों को शामिल किया था।

        शोर और वायु प्रदूषण से बचने की अपील वाले मिर्जा के वीडियो को हटा दिया गया। जबकि अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, निशिगंधा वाड और क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे के अभियान संबंधी वीडियो बीएमसी के X और इंस्टाग्राम अकाउंट्स पर बने रहे। हाई कोर्ट ने कहा कि जागरुकता फैलाने के लिए हस्तियों का चयन करने में बीएमसी आयुक्त ने बिल्कुल सही निर्णय लिया था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसके बावजूद अनावश्यक मुद्दे उठाए गए।

        ‘वीडियो फिर से अपलोड करने का निर्देश’

        पीठ ने नगर निकाय को मिर्जा का वह वीडियो फिर से अपलोड करने का निर्देश दिया, जिसे कुछ भाजपा नेताओं और मुंबई की मेयर रितु तावड़े की आपत्तियों के बाद सोमवार को हटा दिया गया। अदालत ने आपत्ति जताने वालों को आगाह करते हुए कहा कि समुदाय के हर व्यक्ति का सम्मान किया जाना चाहिए, चाहे उसका धर्म, जाति या पंथ कुछ भी हो। पीठ ने कहा, “धर्मनिरपेक्ष भावना होनी चाहिए और संविधान भी नागरिकों से इसे बढ़ावा देने की अपेक्षा करता है। यदि वीडियो हटा दिया गया है, तो बेहतर होगा कि उसे फिर से अपलोड किया जाए।”

        पीठ ने कहा कि मुंबई जैसा शहर एकजुटता और समाज के प्रति जुड़ाव की मजबूत भावना पर टिका है। इसे किसी भी अपरिपक्व टिप्पणी से बिगाड़ा नहीं जाना चाहिए। हाई कोर्ट ने कहा, “हमने किसी ऐसे राजनीतिज्ञ या व्यक्ति को नहीं देखा, जिसने कल पर्यावरण जागरुकता से जुड़े वीडियो पर टिप्पणी की हो। हम एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं। इससे हमें सचमुच पीड़ा हुई है। यह मुद्दा पर्यावरण से जुड़ा है और धर्म तथा जाति से परे हर व्यक्ति उसी हवा में सांस ले रहा है।”

        अदालत ने कहा कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों से इस तरह के व्यवहार की अपेक्षा नहीं की जाती। उसने यह भी कहा कि विवाद के बाद बीएमसी को मिर्जा का वीडियो नहीं हटाना चाहिए था। अदालत ने उसे अभिनेत्री का वीडियो फिर से अपलोड करने का निर्देश दिया। अदालत ने याद दिलाया कि बीएमसी का यह कदम पूरे साल सड़कों पर आतिशबाजी पर रोक लगाने संबंधी अदालत के आदेशों के अनुपालन में उठाया गया था। उसने कहा कि ये आदेश किसी विशेष त्योहार से संबंधित नहीं थे और संयोग से इस समय दिवाली का अवसर है। पीठ ने कहा कि कोई भी व्यक्ति पर्यावरण के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए आगे आ सकता है। इसमें व्यक्तिवाद की कोई जगह नहीं है। उसने कहा कि सामुदायिक भावना सबसे महत्वपूर्ण है।

        Pune Metro: 13500 करोड़ खर्च कर तैयार होगा पुणे मेट्रो का फेज-2, वनाज, खराड़ी और स्वारगेट तक फैलेगा मेट्रो नेटवर्क
        पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो को दिखाई हरी झंडी़, कहा- भारत सबसे तेजी से गरीबी घटाने वाला और विकास करने वाला देश
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • सोना खरीदने से तौबा कर रहे भारतीय! Q3 में 29% घट गई बिक्री, 6 साल के निचले स्तर पर आ जाएगा गोल्ड मार्केट?
        • CRPF के इतिहास में 47 साल बाद नया कीर्तिमान, पहली बार लगातार 12 महीने तक ऑपरेशन में एक भी जवान शहीद नहीं
        • Diwali 2026: दिवाली से पहले महंगाई का बम! काजू, पिस्ता से लेकर चावल तक सब कुछ हुआ महंगा
        • SIP Calculator: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड बनाने के लिए कितनी SIP करनी होगी? समझिए पूरा कैलकुलेशन
        • त्रिपुरा में तस्करों ने BSF जवानों पर लाठी-डंडों से हमला कर छीनी राइफल, 8 गिरफ्तार (वीडियो)
        • पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो को दिखाई हरी झंडी़, कहा- भारत सबसे तेजी से गरीबी घटाने वाला और विकास करने वाला देश
        • Dia Mirza Diwali Video Row: ‘भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है’; दिया मिर्जा के दिवाली वीडियो पर विवाद से बॉम्बे HC आहत, BMC को फिर से अपलोड करने का निर्देश
        • Pune Metro: 13500 करोड़ खर्च कर तैयार होगा पुणे मेट्रो का फेज-2, वनाज, खराड़ी और स्वारगेट तक फैलेगा मेट्रो नेटवर्क
        • आखिरकार फॉर्म में लौटे यशस्वी जायसवाल, शतक जडकर INDvsNZ मैच कराया ड्रॉ
        • Cyclone Murasu: डिप्रेशन में बदल जाएगा चक्रवात मुरासू! IMD ने इन राज्यों में 3 से 8 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट दिया
        • Manipur Violence: 24 घंटे में 5 कुकी युवकों की हत्या से फिर सुलगा मणिपुर, बंद और तनाव के बीच सुरक्षा बल हाई अलर्ट
        • मुंबई से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट कैंसिल…रनवे पर लेटे यात्री:बोले-सोचा नहीं था कि यहां रात गुजारनी पड़ेगी
        • Q2 रिजल्ट्स का असर, मुनाफा 51% बढ़ने से इंडिया गेट चावल कंपनी के शेयरों को लगे पंख
        • होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय जहाज पर हमला, एक की मौत:14 भारतीय सवार थे, 13 को बचाया गया; विदेश मंत्रालय बोला- हमले तुरंत बंद हो
        • NSE Share Price: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के Q2 नतीजे आज, 3 नवंबर को; शेयर में दिखी 2% तक की तेजी
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi India IT market Petrol Today US will आधार ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस ग्रोथ चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        3:56 pm, Nov 3, 2026
        temperature icon 30°C
        clear sky
        35 %
        1013 mb
        8 mph
        Wind Gust: 9 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:18 am
        Sunset: 5:25 pm
        Hourly Forecast
        5:30 pm
        temperature icon
        26°/29°°C 0 mm 0% 5 mph 37% 1013 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/26°°C 0 mm 0% 4 mph 40% 1014 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 44% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 4 mph 46% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        20°/20°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 5 mph 45% 1017 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        28°/28°°C 0 mm 0% 6 mph 33% 1016 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 27% 1013 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        सोना खरीदने से तौबा कर रहे भारतीय!
        CRPF के इतिहास में 47 साल बाद
        Diwali 2026: दिवाली से पहले महंगाई का
        SIP Calculator: ₹1 करोड़ का रिटायरमेंट फंड
        त्रिपुरा में तस्करों ने BSF जवानों पर
        पीएम मोदी ने पुणे मेट्रो को दिखाई
        Dia Mirza Diwali Video Row: ‘भारत एक
        Pune Metro: 13500 करोड़ खर्च कर तैयार
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार