
लंबे समय से ट्रे़ड टॉक का हिस्सा रहे हार्दिक पांड्या पहले कोलकाता फिर चेन्नई कभी गुजरात तो कभी दिल्ली में जाते रहे। अब यह भी खबर आ रही है कि वह पंजाब किंग्स जा रहे हैं और उनके बदले मुंबई में अर्शदीप सिंह और विकेटकीपर विष्णु विनोद का दाखिला होगा।
अगर ऐसा हो जाता है तो यह इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेड (अदला बदली होगी)। इससे पहले पिछले साल संजू सैमसन और रविंद्र जड़ेजा की चेन्नई और राजस्थान ने अदला बदली की थी।
दरअसल, हार्दिक पांड्या को लेकर IPL 2027 से पहले ट्रेड की अटकलें पिछला सत्र खत्म होने के बाद से ही शुरु हो गई थी।मौजूदा समय में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियन्स के कप्तान हैं।मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स – जिनके बीच पंड्या के ट्रेड को लेकर बातचीत काफी आगे बढ़ने की खबरें थीं – दोनों ने साफ तौर पर इनकार किया कि ऐसा कोई प्रस्ताव उनके पास है।
इसके बाद अच्छे खिलाड़ी और बेहतर कप्तान की कमी से जूझ रही कोलकाता से भी उनके ट्रेड होने की खबरे सामने आई लेकिन ऐसा माना गया कि वह सिर्फ एक अफवाह ही थी।
Punjab Kings (PBKS) is understood to be closing in on a deal to acquire Mumbai Indians all-rounder Hardik Pandya in a surprise trade ahead of the Indian Premier League (IPL) 2027 season ???? The Ricky Ponting-coached franchise has advanced considerably in its negotiations with Mumbai Indians, with India pacer Arshdeep Singh and wicketkeeper-batter Vishnu Vinod likely to move in the opposite direction. : @karhacter : https://t.co/XKtazRYljy #IPL2027 #HardikPandya
— Sportstar (@sportstarweb) November 3, 2026
इससे पहले उनके गुजरात टाइटंस में वापसी की खबरें सामने आईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात टाइटंस हार्दिक को वापस लेने के लिए तैयार थी और मौजूदा कप्तान शुभमन गिल से भी इस बारे में बात हुई थी। हालांकि, हार्दिक की ओर से कथित तौर पर कप्तानी को लेकर शर्त रखे जाने के बाद मामला बिगड़ गया और गुजरात टाइटंस ने इस शर्त को मानने से इनकार कर दिया।
अब पंजाब में उनका जाना तय लग रहा है क्योंकि दोनों ही प्रबंधन समिति 17 नवंबर तक का इंतजार कर रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल फ्रेंचाइजियों के लिए अपने खिलाड़ियों की रिटेंशन सूची जमा करने की समय सीमा दो दिन बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक यह ट्रेड कागजी कार्यवाही के तहत गुजर रहा है और 15 नवंबर तक इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
2025 मेगा नीलामी से पहले अर्शदीप को पंजाब ने रीलीज किया था लेकिन राइट टू मैच के जरिए 18 करोड़ रुपए देकर टीम में वापस ले लिया था। वहीं 2022 में गुजरात को खिताब दिलाने वाले हार्दिक को 2 साल पहले कैश में मुंबई ने खरीदा था।

