
राहुल गांधी की रैली के बाद अब बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है। एक तरफ राहुल गांधी वोट चोरी का नैरेटिव बना कर बार-बार सड़क पर भीड़ जुटा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी भी भयंकर पलटवार कर रही है।
इस दौरान अमित शाह ने कहा “ये घुसपैठिये उनके वोट बैंक हैं, लेकिन हम भाजपा कार्यकर्ता मजबूती के साथ एसआईआर के साथ खड़े हैं। इस देश में वही वोट डालेगा, जो इस देश का नागरिक होगा।
राहुल की रामलीला रैली के बाद बीजेपी आज दिल्ली से लेकर हैदराबाद तक ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत ताबड़तोड़ मार्च और रैलियां निकाल रही है। खुद गृह मंत्री अमित शाह आज मैदान में उतरे और उन्होंने हैदराबाद में पदयात्रा निकाली।
मोदी जी उनकी धज्जियां उड़ा देंगे: उन्होंने आगे कहा, “मैं हैदराबाद की भूमि से चैलेंज देता हूं, हम संसद का विशेष सत्र बुला रहे हैं आप आ जाइये चर्चा कर लेते हैं। वह नहीं आएंगे। क्योंकि वह जानते हैं कि वह अराजकता से ही नफरत फैला सकते हैं। अगर पार्लियामेंट में आए तो मोदी जी उनकी धज्जियां उड़ा देंगे। जब वो हारते हैं तो ईवीएम को दोष देते हैं। अगर ईवीएम खराब है तो रेवंत रेड्डी कैसे जीत गए, केरल में आपकी सरकार कैसे आई, तमिलनाडु में आपकी सरकार कैसे आई, हिमाचल में आपकी सरकार कैसे आई। अगर ईवीएम इतना ही बुरा था तो शपथ नहीं लेनी चाहिए थी।”
कांग्रेस की रैली नहीं, घुसपैठिया बचाओ रैली थी : अमित शाह ने कहा, ‘कल दिल्ली में भी एक रैली हुई थी, राहुल जी की रैली हुई थी। उन्होंने कहा कि वोट बचाओ रैली है… अरे कांग्रेस वालों ये वोट बचाओ रैली नहीं थी, घुसपैठिया बचाओ रैली थी। कांग्रेस पार्टी एसआईआर को रोककर देश की मतदाता सूची से बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाना चाहती है, लेकिन मैं आज कहने आया हूं, राहुल जी, रेवंत रेड्डी जी, जितना जोर लगाना है लगा लो, भाजपा एक-एक घुसपैठिये को मतदाता सूची और देश से बाहर निकालकर रहेगी।’


