
अमेरिकी बाइक निर्माता हार्ले-डेविडसन भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम कम्यूटर मोटरसाइकिल लॉन्च कर सकती है। बताया जा रहा है कि इस सस्ती बाइक से बाजार में धमाका मचेगा। ऑटो मोबाइल वेबसाइट के मुताबिक कंपनी की अपकमिंग Harley-Davidson X350 T को हाल ही में बिना किसी कवर के टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
ALSO READ: Hero का सस्ता स्कूटर, त्योहार पर मचेगा धमाल
इसकी तस्वीरें सामने आने के बाद बाइक के डिजाइन और फीचर्स की जानकारी मिल गई है। यह बाइक काफी हद तक कंपनी की मौजूदा X440 T जैसी दिखाई देती है, लेकिन इसमें सबसे बड़ा बदलाव इंजन को लेकर किया गया है।
ALSO READ: Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?
नई X350 T में X440 T के 440cc सिंगल-सिलेंडर इंजन का छोटा वर्जन मिलने की उम्मीद है। इसका डिस्प्लेसमेंट करीब 349cc हो सकता है। छोटे इंजन के साथ कंपनी का उद्देश्य बाइक की कीमत कम रखना और भारतीय मिडिलवेट मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना है।
फीचर्स को लेकर बताया जा रहा है कि X350 T में रेट्रो-मॉडर्न रोडस्टर डिजाइन दिया गया है। इसका ओवरऑल लुक X440 T से मिलता-जुलता है। बाइक में आगे की तरफ गोल LED हेडलैंप और छोटा टिंटेड फ्लाईस्क्रीन दिया गया है। इसके अलावा चौड़ा हैंडलबार राइडर को आरामदायक राइडिंग पोजिशन देने में मदद करेगा।
बाइक में नया ऑरेंज कलर और अपडेटेड ग्राफिक्स भी देखने को मिले हैं। इसके प्रमुख फीचर्स इस प्रकार हैं।
– गोल LED हेडलैंप
– USD फ्रंट फोर्क्स
– ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर
– दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक
– डुअल चैनल ABS
– सर्कुलर स्टाइल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
– चौड़ा हैंडलबार
– सिंगल-पीस सीट
– नया ऑरेंज कलर और अपडेटेड ग्राफिक्स
बाइक का फ्रेम, सबफ्रेम और दूसरे हार्डवेयर भी X440 T से लिए जाने की संभावना है।
Harley-Davidson X350 T का इंजन और संभावित पावर
नई बाइक में सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में देखने को मिलेगा। मौजूदा X440 T में 440cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर और ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 27 bhp की पावर और 38 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
X350 T में इसी इंजन का छोटा वर्जन मिलने की उम्मीद है। इसका इंजन करीब 349cc का हो सकता है। कंपनी ने अभी इसके पावर और टॉर्क के आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।


