IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खत्म हो गई है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने इस सीरीज को 3-2 से अपने नाम किया है। वहीं टी20 खत्म होने के बाद अब दोनो टीमों के बीच में 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर से शुरू होगा। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आएंगे। फैंस बेसब्री से दोनों को मैदान पर खेलते हुए देखने का इंतजार कर रहे हैं। अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से वनडे सीरीज काफी अहम मानी जा रही है। टी20 सीरीज खत्म होने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने वनडे की तैयार को लेकर बड़ा बयान दिया है।
गौतम गंभीर ने क्या कहा
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए टीम ने कोई खास रणनीति नहीं बनाई थी। गंभीर के मुताबिक पांच मैचों की वनडे सीरीज और दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम की रणनीति पहले से तय रहेगी। गंभीर ने कहा, “हमने T20 सीरीज के लिए ज्यादा योजना नहीं बनाई थी, क्योंकि वेस्टइंडीज के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ भी लगातार सीरीज खेलनी थी। हालांकि, दो टेस्ट मैचों के लिए हमने थोड़ी तैयारी जरूर की थी। हमारी कोशिश थी कि ज्यादातर टेस्ट खिलाड़ी, चाहे वे बल्लेबाज हों या गेंदबाज, यहां के माहौल और परिस्थितियों को समझने के लिए कम से कम एक चार दिवसीय मैच खेलें।”
टी20 टीम के लिए थी सबसे ज्यादा चुनौती
न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम में कई नए खिलाड़ियों के शामिल होने से मुश्किलें और बढ़ गई थीं। इस बारे में गौतम गंभीर ने कहा, “अगर इस दौरे पर किसी टीम के लिए सबसे ज्यादा चुनौती थी, तो वह T20 टीम थी। टेस्ट टीम को तैयारी के लिए समय मिलने वाला था और वनडे टीम को भी तैयारी का मौका मिलेगा, लेकिन T20 टीम के खिलाड़ियों को तैयारी के लिए बिल्कुल समय नहीं मिला।”
कब-कब खेला जाएगा मुकाबला
- पहला वनडे: 4 नवंबर, ऑकलैंड
- दूसरा वनडे: 7 नवंबर, वेलिंगटन
- तीसरा वनडे: 10 नवंबर, हैमिल्टन
- चौथा वनडे: 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई
- पांचवां वनडे: 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई
कई खिलाड़ी पहली आए न्यूजीलैंड
गौतम गंभीर ने आगे कहा, “इनमें से करीब 70 से 80 प्रतिशत खिलाड़ी पहली बार न्यूजीलैंड दौरे पर आए थे। यहां का मौसम और खेलने की परिस्थितियां दोनों ही काफी चुनौतीपूर्ण थीं।” गंभीर ने कप्तान श्रेयस अय्यर की भी तारीफ की और कहा कि उन्होंने टीम में मौजूद खिलाड़ियों का बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया।

