LPG Price 31 October: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस सिलेंडर? बुक करने से पहले जानें ताजा रेट

LPG Price 31 October 2026: देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो गई है। त्योहारी सीजन में अगर LPG सिलेंडर की कीमतों में थोड़ा भी बदलाव बजट में काफी असर डालती है। LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव का असर आम लोगों से लेकर कारोबारियों तक पर पड़ता है। सरकारी तेल कंपनियों (OMC)ने गैस सिलेंडर के नए रेट जारी कर दिए हैं। वहीं फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों और कमर्शियल एलपीजी (LPG) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में दिवाली के लिए गैस सिलेंडर बुक करने से पहले जानें दिल्ली, मुंबई, पटना समेत देश के प्रमुख शहरों में घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतें क्या हैं।

कब बढ़ी थी किमतें

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में पिछली बार जून महीने में बदलाव किया गया था। उस समय तेल कंपनियों ने 14.2 किलो वाले सिलेंडर के दाम में 29 रुपये की बढ़ोतरी की थी। वहीं, कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार 1 अक्टूबर 2026 को इजाफा हुआ था। तब 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम 62.50 रुपये से 71.50 रुपये तक बढ़ाए गए थे। इससे पहले 1 सितंबर को भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 9.50 रुपये से 11.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी।

कहां पर कितना है दाम

घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के गैस सिलेंडर पटना में सबसे महंगे मिल रहे हैं। यहां घरेलू सिलेंडर की कीमत 1,031.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की 3,100.50 रुपये है। वहीं, घरेलू सिलेंडर दिल्ली और नोएडा में सबसे सस्ता 939.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर नोएडा में 2,747.50 रुपये का मिल रहा है।

चेक करें अपने शहर में एलपीजी की कीमत

शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत (14.2 किलो)कमर्शियल सिलेंडर की कीमत (19 किलो)
दिल्ली939.50 रुपये2,810.00 रुपये
नोएडा939.50 रुपये2,747.50 रुपये
मुंबई968.00 रुपये2,954.00 रुपये
पटना1,031.50 रुपये3,100.50 रुपये
बेंगलुरु944.50 रुपये2,764.00 रुपये
जयपुर945.50 रुपये2,839.00 रुपये
चंडीगढ़951.50 रुपये2,833.00 रुपये
गुड़गाव951.50 रुपये2,833.00 रुपये
लखनऊ979.50 रुपये2,932.00 रुपये
हैदराबाद994.00 रुपये3,065.00 रुपये
भुवनेश्वर968.50 रुपये2,988.00 रुपये

क्यों अलग-अलग होते हैं गैस सिलेंडर के दाम?

एलपीजी सिलेंडर की कीमतें कई चीजों पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस के दाम बढ़ने या घटने और डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत में बदलाव का असर भी सिलेंडर के रेट पर पड़ता है। इसके अलावा, अलग-अलग राज्यों के टैक्स और गैस की सप्लाई पर आने वाले खर्च के कारण हर शहर में सिलेंडर की कीमत अलग-अलग हो सकती है। तेल कंपनियां घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों की समय-समय पर समीक्षा करती हैं। आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को कीमतों में बदलाव की घोषणा की जाती है। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि हर महीने सिलेंडर के दाम बढ़ें या घटें।

बुकिंग से पहले जरूर करें रेट चेक: घरेलू सिलेंडर के दाम फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन शहर के अनुसार कीमत अलग हो सकती है। इसलिए LPG बुक कराने से पहले अपने स्थानीय वितरक या आधिकारिक गैस बुकिंग माध्यम से लागू कीमत की पुष्टि कर लें।