LIVE: राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिल्ली में रन फॉर यूनिटी, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

LIVE: राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिल्ली में रन फॉर यूनिटी, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

amit shah

Latest News Today Live Updates in Hindi : राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिल्ली में ‘रन फॉर यूनिटी’ को गृहमंत्री अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी। पल पल की जानकारी…

-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

-पीएम मोदी सुबह 9 बजे स्टेच्यू ऑफ यूनिटी में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देंगे।

-केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ‘रन फॉर यूनिटी’ को झंडी दिखाकर रवाना किया।

-इस अवसर पर अमित शाह ने कहा कि आजादी के समय दुनिया भर के राजनीतिक पंडित कहते थे कि भारत बिखर जाएगा। फिर भी आजादी के बाद के 1,218 दिनों में सरदार पटेल ने वो कर दिखाया जिसे हर कोई असंभव मानता था। देखते ही देखते सरदार पटेल द्वारा परिकल्पित और निर्मित भारत आज दुनिया के सामने गर्व के साथ खड़ा है।