
लंबे समय से इंडियन प्रीमियर लीग से महरूम रहने वाली मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को घोषणा की कि गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और फील्डिंग कोच कार्ल होपकिंसन अब टीम का हिस्सा नहीं हैं।
पांच बार की IPL चैम्पियन टीम ने अगले सत्र से पहले पूरे कोचिंग स्टाफ में बदलाव कर दिया है। मुख्य कोच महेला जयवर्धने की जगह कीरोन पोलार्ड ने ली है।मुंबई इंडियंस ने एक बयान में कहा ,‘‘ मुंबई इंडियंस यह घोषणा करती है कि लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्बे और कार्ल होपकिंसन अब पुरूष टीम के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा नहीं हैं। टीम के लिये उनके योगदान, सेवा और प्रतिबद्धता के लिये हम उन सभी को धन्यवाद देते हैं।’’
अपनी सटीक यॉर्कर के लिए मशहूर 38 साल के मलिंगा 2014 में टी20 विश्व कप जीतने वाली श्रीलंका की टीम के कप्तान रहे।मलिंगा ने 84 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 107 विकेट, 226 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 338 विकेट और 30 टेस्ट मैचों में 101 विकेट चटकाए।
A champion in Blue and Gold, a legend in our hearts. Thank you for being a part of our story, Slinga Malinga. https://t.co/b3CLlmFBOo
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 29, 2026
आईपीएल में एक समय थे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
मलिंगा आईपीएल 2020 में नहीं खेले थे और मुंबई ने उन्हें आईपीएल 2021 सत्र के लिए रिटेन भी नहीं किया। मुंबई इंडियन्स के इस फैसले के बाद उन्होंने आईपीएल से भी सन्यास ले लिया था। उल्लेखनीय है कि मलिंगा आईपीएल के दूसरे सत्र से ही मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, हालांकि वह 2018 और 2020 में आईपीएल नहीं खेले। उन्होंने 2018 में टीम के गेंदबाजी मेंटर के रूप में कार्य किया और इससे पहले मुंबई को आईपीएल का खिताब दिलाया। मलिंगा दुनिया भर की अन्य टी-20 फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा रहे। 295 मैचों में 390 विकेटों के साथ वह टी-20 फ्रेंचाइजी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले प्रमुख खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो से मात्र एक पायदान पीछे हैं।
Mumbai Indians today announced that Lasith Malinga, Paras Mhambrey and Carl Hopkinson will be moving on from their respective roles in the men’s team coaching setup, thanking each of them for their commitment, contribution and service to the franchise. Their commitment, the relationships they have built and the memories they have helped create will always be part of our journey. We wish each of them the very best in their future endeavours. https://t.co/iQhgBABx2W
— Mumbai Indians (@mipaltan) October 29, 2026
आईपीएल में 122 मैच खेल चुके मलिंगा ने 170 विकेट चटकाये हैं जो एक समय पर इस लुभावनी लीग में किसी गेंदबाज के सबसे ज्यादा विकेट थे, हालांकि अब वह टॉप 10 की लिस्ट से बाहर हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 13 रन देकर 5 विकेट हासिल करना रहा है।

