इजराइल में पलटी बाजी! हार के अनुमानों के बीच नेतन्याहू का गठबंधन सबसे आगे, ट्रंप ने लिया श्रेय

इजराइल में पलटी बाजी! हार के अनुमानों के बीच नेतन्याहू का गठबंधन सबसे आगे, ट्रंप ने लिया श्रेय

Benjamin Netanyahu lead in Israel election

Israel Elections 2026 : इजराइल के संसदीय चुनावों के बाद शुरुआती रुझान और मतगणना के आंकड़े राजनीतिक गलियारों में हलचल पैदा कर रहे हैं। शुरुआती ओपिनियन पोल में हार का सामना करते दिख रहे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का गठबंधन अब बढ़त बनाए हुए है, जिससे विपक्षी खेमे में बेचैनी बढ़ गई है। ALSO READ: डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप

 

इजराइल में अब तक 76.8% वोटों की गिनती में नेतन्याहू गठबंधन 54 सीटों के साथ आगे है। वहीं, गादी आइजनकोट के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन को 47 सीटें मिलती दिख रही हैं। अरब पार्टियों के जॉइंट लिस्ट और राअम पार्टी को मिलाकर 19 सीटें मिलने का अनुमान है।

 

इजराइली संसद में कुल 120 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 61 सीटें जरूरी हैं। चुनाव से पहले ओपिनियन पोल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की हार का अनुमान जताया गया था। ALSO READ: Brazil Election: लूला दा सिल्वा चौथी बार बने ब्राजील के राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप को लगा तगड़ा झटका!

 

ट्रंप ने लिया बढ़त का श्रेय

चुनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने नेतन्याहू को मिली बढ़त का श्रेय लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि उनके समर्थन के बाद चुनाव का माहौल बदल गया। ट्रंप के मुताबिक, पहले नेतन्याहू की हार का अनुमान लगाया जा रहा था, लेकिन अब मुकाबला बराबरी का हो गया है और वे जीत भी सकते हैं।