Sensex Top-10 Companies M-Cap: 23 अक्टूबर को समाप्त हुए कारोबारी हफ्ते शेयर मार्केट में गिरावट का भारी रुझान दिखा। इस गिरावट में सेंसेक्स की 10 सबसे वैल्यूएबल कंपनियों में से आठ का मार्केट कैप कुल मिलाकर ₹1.55 लाख करोड़ से अधिक घट गया। इनमें भी सबसे अधिक झटका एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) को लगा। अब बीएसई के 30 स्टॉक्स वाले सेंसेक्स की बात करें तो चार कारोबारी दिनों में यह 1,605.44 प्वाइंट्स यानी 2.15% टूट गया, जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 546.15 प्वाइंट्स यानी 2.36% फिसल गया। पिछले कारोबारी हफ्ते दशहरा के मौके पर स्टॉक मार्केट में कारोबार बंद था।
Sensex के टॉप-10 में सिर्फ 2 की बढ़ी पूंजी
पिछले कारोबारी हफ्ते सेंसेक्स के टॉप-10 कंपनियों में आठ का मार्केट कैप कम हुआ। सिर्फ दो- TCS (टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज) और L&T (लार्सन एंड टुब्रो) के ही मार्केट कैप में इजाफा हुआ।
टीसीएस का मार्केट कैप ₹23,517.56 करोड़ बढ़कर ₹9,14,652.52 करोड़ तो एलएंडटी का ₹1,788.66 करोड़ बढ़कर र्5,01,513.72 करोड़ पर पहुंच गया।
सबसे अधिक झटका एचडीएफसी बैंक को लगा। प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े लेंडर का मार्केट कैप पिछले कारोबारी हफ्ते ₹55,506.95 करोड़ घटकर ₹10,67,121.12 करोड़ रह गया। पिछले हफ्ते इसका शेयर 5% कमजोर हुआ।
पिछले हफ्ते बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप ₹34,180.51 करोड़ घटकर ₹5,77,146.21 करोड़ तो रिलायंस इंडस्ट्रीज का ₹27,065.08 करोड़ कम होकर ₹16,10,372.11 करोड़ और एलआईसी का ₹21,062.24 करोड़ घटकर ₹4,81,142.58 करोड़ रह गया।
पिछले कारोबारी हफ्ते भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹9,360.75 करोड़ घटकर ₹11,79,454.70 करोड़ और एसबीआई का ₹4,338.46 करोड़ फिसलकर ₹8,83,384.38 करोड़ पर आ गया।
पिछले हफ्ते इन्फोसिस का मार्केट कैप ₹2,881.38 करोड़ कम होकर ₹4,68,528.03 करोड़ और आईसीआईसीआई बैंक का ₹1,276.53 करोड़ घटकर ₹10,01,594.91 करोड़ रह गया।
मार्केट कैप के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे वैल्यूएबल कंपनी बनी रही। इसके बाद भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, एलआईसी और इन्फोसिस का स्थान रहा।
चार कारोबारी दिनों में बीएसई पर ₹21 लाख करोड़ स्वाहा
पिछले कारोबारी हफ्ते मार्केट में बिकवाली की तेज आंधी चली। इस आंधी में बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप चार कारोबारी दिनों में ₹21,06,102.84 करोड़ घटकर ₹4,52,40,829.30 रह गया।
Swiggy-KEI का तगड़ा दबाव,20 महीने में सबसे तेज गिरा निफ्टी मिडकैप, Nifty के लिए ये हैं अहम लेवल्स
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

