तमिलनाडु में 21 सेमी अत्यधिक भारी बारिश, केरल-कर्नाटक भी भीगे; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

तमिलनाडु में 21 सेमी अत्यधिक भारी बारिश, केरल-कर्नाटक भी भीगे; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का खतरा

tamilnadu rain

Weather Update 24 October : पिछले 24 घंटों में दक्षिण भारत के मौसम ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया है। तमिलनाडु में कई जगहों पर 21 सेंटीमीटर तक अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई। केरल और कर्नाटम में भी भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 26 अक्टूबर तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान बनने और और तीव्र होने की संभावना है, जिससे तटीय आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में अत्यंत भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है।

 

दक्षिण-पूर्व अरब सागर के निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में अगले दो-तीन दिनों तक कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा जारी रह सकती है। उत्तर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी की संभावना है, जबकि दिल्ली-एनसीआर सहित मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क या आंशिक बादल वाला रहेगा।

 

मौसम विभाग ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, 26 अक्टूबर तक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान बनने तथा इसके और तीव्र होने की संभावना के प्रभाव से तटीय आंध्र प्रदेश में 27 एवं 28 अक्टूबर को, ओडिशा और तेलंगाना में 28 अक्टूबर को कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, ओडिशा में 27 एवं 29 अक्टूबर, 2026 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

 

पोस्ट में कहा गया है कि दक्षिण-पूर्व अरब सागर तथा उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी एवं कराईकल में 24 एवं 25 अक्टूबर को तथा केरल एवं माहे में 25 एवं 26 अक्टूबर को कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी संभव है। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के साथ ऊँचाई पर बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड के ऊँचाई वाले हिस्सों में हल्की बर्फबारी या बूंदाबांदी हो सकती है।

 

दानी उत्तर भारत (दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के अधिकतर हिस्से) में मौसम ज्यादातर शुष्क या आंशिक बादल वाला रहेगा, लेकिन तेज हवाएँ और कहीं-कहीं गरज-चमक हो सकती है। दिल्ली में तापमान सामान्य से थोड़ा ठंडा रह सकता है।